कर्रा : वृद्ध की हत्या, बोरी में मिला शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कर्रा : कर्रा पुलिस ने थाना क्षेत्र के छाता सरनाटोली से गुरुवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष है. वह लाल रंग का शर्ट, काले रंग का स्वेटर व चेकदार लुंगी पहने हुए है. थाना प्रभारी मुन्ना […]
विज्ञापन
कर्रा : कर्रा पुलिस ने थाना क्षेत्र के छाता सरनाटोली से गुरुवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष है. वह लाल रंग का शर्ट, काले रंग का स्वेटर व चेकदार लुंगी पहने हुए है. थाना प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह के अनुसार प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि अपराधियों ने उक्त व्यक्ति की गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को बोरी में बंद कर छाता सरनाटोली के पास फेंक दिया है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन