रांची के सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे, डीसी ने जारी किया आदेश

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड की वजह से जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिये हैं. सभी जिलों के उपायुक्तों के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारियों ने स्कूलों को निर्देश दिया कि वे 4 जनवरी तक पठन-पाठन बंद रखें. साथ ही कहा कि माध्यमिक और +2 स्कूलों में कक्षा का […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड की वजह से जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिये हैं. सभी जिलों के उपायुक्तों के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारियों ने स्कूलों को निर्देश दिया कि वे 4 जनवरी तक पठन-पाठन बंद रखें. साथ ही कहा कि माध्यमिक और +2 स्कूलों में कक्षा का संचालन 10 बजे से 2 बजे तक किया जाये. वहीं, रांची के उपायुक्त ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि रांची के सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खरसावां में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, अर्जुन मुंडा व अन्य विधायक भी पहुंचे

उल्लेखनीय है कि एक जनवरी, 2020 की सुबह से राजधानी रांची समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया है. कुछ जिलों में बारिश भी हो रही है. इसकी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रहा है. इसलिए स्कूलों में छुट्टी करने के आदेश जारी किये गये हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola