ePaper

रांची : आइजी रंजीत प्रसाद हुए रिटायर, दी गयी विदाई

Updated at : 01 Jan 2020 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आइजी रंजीत प्रसाद हुए रिटायर, दी गयी विदाई

रांची : सीआइडी (संगठित अपराध) व संताल परगना के आइजी रंजीत कुमार प्रसाद सोमवार को सेवानिवृत्त हो गये. पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में डीजीपी कमल नयन चौबे ने रंजीत कुमार प्रसाद द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. पुलिस मुख्यालय परिवार की ओर से उन्हें विदाई दी गयी. […]

विज्ञापन
रांची : सीआइडी (संगठित अपराध) व संताल परगना के आइजी रंजीत कुमार प्रसाद सोमवार को सेवानिवृत्त हो गये. पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में डीजीपी कमल नयन चौबे ने रंजीत कुमार प्रसाद द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
पुलिस मुख्यालय परिवार की ओर से उन्हें विदाई दी गयी. श्री प्रसाद ने अविभाजित बिहार में वर्ष 1984 में बतौर डीएसपी योगदान दिया था. दिसंबर 1985 से जून 1987 तक प्रशिक्षण के बाद वे डीएसपी मुख्यालय, भागलपुर, डीएसपी शहर, भागलपुर, एसडीपीओ सदर, मधुबनी, डीएसपी विधि-व्यवस्था गया, एसडीपीओ हाजीपुर, डीएसपी सीआइडी पटना, एसडीपीओ दाउदनगर, औरंगाबाद के पद पर रहे. इसके बाद एसडीपीओ बाघमारा, जैप-5 देवघर, एसडीपीओ बेरमो, एएसपी पलामू के पद पर रहे. वर्ष 2009 से श्री प्रसाद आइआरबी-3 के समादेष्टा, ग्रामीण एसपी, जमशेदपुर, सिटी एसपी नगर, रांची, एसपी निगरानी ब्यूरो, एसपी देवघर, एसपी रामगढ़ रहे.
इसके बाद बतौर डीआइजी पीटीसी हजारीबाग, डीआइजी एसआइबी, रांची, डीआइजी एसीबी के पद पर रहे. 2018 में प्रोन्नति के बाद आइजी सीआइडी (संगठित अपराध) बनाये गये. इसके साथ इन्हें संताल परगना प्रक्षेत्र का आइजी भी बनाया गया. समारोह के दौरान डीजी पीआरके नायडू, एडीजी अजय कुमार सिंह, अनुराग गुप्ता, आरके मल्लिक, मुरारी लाल मीणा, आइजी सुधीर झा, साकेत कुमार सिंह, डीआइजी अखिलेश झा, देवेंद्र ठाकुर, एसपी ए विजयालक्ष्मी, जमशेदपुर एसएसपी अनूप बिरथरे, सीआइडी एसपी सुनील भास्कर, एआइजी टू डीजीपी डॉ शम्स तबरेज सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola