रांची : थोक में 50 से 70 रुपये किलो मिल रहा है प्याज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. प्याज की आवक बढ़ने से थोक बाजार में प्याज की कीमत में गिरावट आयी है. पंडरा बाजार समिति में सोमवार को प्याज की कीमत 50 से 70 रुपये प्रति किलो रहा. छोटे साइज का प्याज 50 रुपये प्रति किलो, मीडियम साइज का प्याज 55-60 […]
विज्ञापन
रांची : रांची के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. प्याज की आवक बढ़ने से थोक बाजार में प्याज की कीमत में गिरावट आयी है. पंडरा बाजार समिति में सोमवार को प्याज की कीमत 50 से 70 रुपये प्रति किलो रहा.
छोटे साइज का प्याज 50 रुपये प्रति किलो, मीडियम साइज का प्याज 55-60 रुपये और बड़ा साइज का प्याज 65- 70 रुपये प्रति किलो बिका. जबकि खुदरा बाजार में सोमवार को प्याज 100 से 110 रुपये प्रति किलो बिका. आलू प्याज थोक विक्रेता संघ के सचिव मदन कुमार ने कहा कि नासिक से प्याज की आवक बढ़ गयी है. प्याज की क्वालिटी भी काफी बढ़िया है. सोमवार को बाजार में 20 गाड़ी प्याज की आवक रही. आवक बढ़ने से प्याज की कीमत में गिरावट आयी है. इसका असर खुदरा बाजार में भी जल्द ही देखने को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










