झारखंड में तापमान थोड़ा चढ़ा, पर ठंड से अभी राहत नहीं, मैक्लुस्कीगंज के लपरा में न्यूनतम तापमान एक डिग्री

Updated:
विज्ञापन

रांची : आसमान साफ होने के बाद भी लोगों को ठंड से बहुत राहत नहीं मिली है. न्यूनतम तापमान थोड़ा जरूर चढ़ा है, पर शीतलहर का एहसास अभी भी हो रहा है. राजधानी का न्यूनतम तापमान शनिवार की तुलना में करीब एक डिग्री सेल्सियस चढ़ा. वहीं मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के करीब […]

विज्ञापन
रांची : आसमान साफ होने के बाद भी लोगों को ठंड से बहुत राहत नहीं मिली है. न्यूनतम तापमान थोड़ा जरूर चढ़ा है, पर शीतलहर का एहसास अभी भी हो रहा है. राजधानी का न्यूनतम तापमान शनिवार की तुलना में करीब एक डिग्री सेल्सियस चढ़ा. वहीं मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. आसपास के नावाडीह, हेसालोंग, कोनका, लपरा, चिनाटांड़ सहित कई स्थानों पर रविवार की सुबह भी खेत-खलिहान व खुले मैदान में ओस की बूंदें जमी मिलीं. मैक्लुस्कीगंज के लपरा में न्यूनतम तापमान लगभग एक डिग्री तथा अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
वहीं कई क्षेत्रों में सुबह छह बजे भी घना कोहरा छाया रहा. विजिवलिटी 10 से 15 मीटर रहने के कारण मैक्लुस्कीगंज चंदवा रूट पर राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भीषण शीत दिवस की स्थिति बनी रही. उत्तरी तथा दक्षिणी-पश्चिमी झारखंड में कहीं-कहीं शीतलहर चली. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके (4.2 डिग्री) रहा.
दो को ओलावृष्टि व बारिश का अनुमान : दो जनवरी को राज्य में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि व वज्रपात की संभावना है. वहीं, एक जनवरी तक ठंड का असर रहेगा. इस दिन कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola