चुनाव पूर्व गठबंधन को मिलीं 47 सीटें : 50 विधायकों के साथ बनेगी 11वीं सरकार
Updated at : 29 Dec 2019 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य में दूसरी बार चुनाव पूर्व गठबंधन वाली पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है. झारखंड में 50 विधायकों के साथ 11वीं सरकार बनने जा रही है. चुनाव पूर्व कांग्रेस, झामुमो और राजद ने सीट शेयरिंग की थी. सीट शेयरिंग के आधार पर 47 सीट तीनों पार्टियों ने जीती है. कांग्रेस को […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में दूसरी बार चुनाव पूर्व गठबंधन वाली पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है. झारखंड में 50 विधायकों के साथ 11वीं सरकार बनने जा रही है. चुनाव पूर्व कांग्रेस, झामुमो और राजद ने सीट शेयरिंग की थी. सीट शेयरिंग के आधार पर 47 सीट तीनों पार्टियों ने जीती है. कांग्रेस को 16, झामुमो को 30 तथा राजद को एक सीट मिली है.राज्य में पूर्ण बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत थी.
पहली सरकार मुख्यमंत्री बाबूलाल (15.11.2000 से 17.03.2003)
भाजपा-32, जदयू-03, समता पार्टी-05
और निर्दलीय : सुदेश व जोबा = 42
पांचवीं सरकार मधु कोड़ा (14.9.2006 से 27.8.2008)
झामुमो 17, कांग्रेस 09, राजद 07, आजसू 02, निर्दलीय व अन्य 07 = 42
नौवीं सरकार हेमंत सोरेन (13.7.2013 से 28 दिसंबर 2014)
झामुमो 18, कांग्रेस 13, राजद 05, तृणमूल 02, निर्दलीय 05 = 43
दूसरी सरकार मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा (18.03.2003 से 2.03.2005)
भाजपा : 32, जदयू-03, समता पार्टी- 05 तथा निर्दलीय सुदेश व जोबा = 42
छठी सरकार शिबू सोरेन (27.8.2008 से 18.1.2009)
झामुमो 17, कांग्रेस 09, राजद 07, आजसू 02, निर्दलीय व अन्य 07 = 42
10वीं सरकार रघुवर दास (27.8.2008 से 18.1.2009)
भाजपा : 37, आजसू 05 = 42
तीसरी सरकार शिबू सोरेन (2.3.2005 से 12.3.2005)
झामुमो 17, कांग्रेस 09, राजद 07, सीपीआइ 02, निर्दलीय व अन्य 07 = 42
चौथी सरकार अर्जुन मुंडा (12.3.2005 से 14.9.2006)
भाजपा 30, जदयू-06, आजसू-02,
निर्दलीय 04 = 42
सातवीं सरकार शिबू सोरेन (30.12.2009 से 31.5.2010)
झामुमो 18, भाजपा 18, आजसू 05, जदयू 02 व निर्दलीय 02 = 45
आठवीं सरकार अर्जुन मुंडा (11.9.2010 से 18.1.2013)
झामुमो 18, भाजपा 18, आजसू 05, जदयू 02 व निर्दलीय 02 = 45
पहला राष्ट्रपति शासन (19.1.2009 से 29.12.2009)
दूसरा राष्ट्रपति शासन (1.6.2010 से 11.9.2010)
तीसरा राष्ट्रपति शासन (18.1.2013 से 12.7.2013)
किसका, कितना राज
भाजपा नेतृत्व करीब 13 वर्ष
निर्दलीय (मधु कोड़ा) करीब दो वर्ष
झामुमो करीब दो वर्ष तीन माह
राष्ट्रपति शासन : करीब एक वर्ष सात माह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




