रांची : मॉर्निंग वॉक कर रही महिला बस की चपेट में आयी, मौत

Updated at : 28 Dec 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मॉर्निंग वॉक कर रही महिला बस की चपेट में आयी, मौत

बस बैक करने के दौरान महिला पर चढ़ा चक्का रांची : एयरपोर्ट रोड में शुक्रवार की सुबह करीब 7.20 बजे हेमकुंट एसी बस की चपेट में आने से 48 वर्षीय महिला आशा सिन्हा की मौत हो गयी. वह वर्तमान में साकेत नगर में रहती थी. घटना के दौरान वह मॉर्निंग वाॅक कर रही थी. सूचना […]

विज्ञापन
बस बैक करने के दौरान महिला पर चढ़ा चक्का
रांची : एयरपोर्ट रोड में शुक्रवार की सुबह करीब 7.20 बजे हेमकुंट एसी बस की चपेट में आने से 48 वर्षीय महिला आशा सिन्हा की मौत हो गयी. वह वर्तमान में साकेत नगर में रहती थी. घटना के दौरान वह मॉर्निंग वाॅक कर रही थी. सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर चालक जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने मृतक महिला के पति एसएन सिन्हा की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसएन सिन्हा सीएससी (सिमडेगा) में पदस्थापित हैं. जानकारी के अनुसार महिला पिछले कई वर्षों से मॉर्निंग वाॅक करती थी. वह शुक्रवार की सुबह भी एयरपोर्ट रोड में मॉर्निंग वाॅक कर रही थी. इसी दौरान कुछ यात्रियों को लेकर बस एयरपोर्ट रोड में पहुंची. बस में कुछ यात्रियों के अलावा एयरफोर्स के लोग भी थे. बस चालक उन्हें एयरपोर्ट के आगमन गेट पर उतारना था. लेकिन बस चालक गलती से बस को हेथू रोड में आगे बढ़ा दिया.
गलती का एहसास होने पर चालक बस को आगे से घुमाकर लाने के बजाय बैक करना लगा. इसी दौरान एयरपोर्ट के आगमन गेट के समीप मॉर्निंग वाॅक कर रही महिला बस के पीछे से धक्का लगने से जमीन पर गिर गयी. जिसके बाद बस का पिछला चक्का महिला के सिर पर चढ़ गया. घटना में महिला का सिर क्षतिग्रस्त हो गया. घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी.
घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गये. जिस समय घटना घटी, पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस वजह से चालक भागने में असफल रहा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया. बस चालक ने पूछताछ में गलती स्वीकार कर ली है. उसने बताया कि अगर वह बस बैक करने के दौरान पीछे ध्यान दिया होता तो शायद घटना नहीं होती.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola