रांची : मुगलसराय से फरार अपहर्ता दंपती मिर्जापुर से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रांची : हरमू के विद्यानगर के मुड़ला पहाड़ के समीप रहनेवाले लाल बाबू साव के पुत्र चंदन कुमार के अपहर्ता दंपती विवेकानंद सिंह व संगीता उर्फ सोषण टोप्पो को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय स्टेशन) से 40 किलोमीटर दूर मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. सोमवार रात राजस्थान के सांगानेर से अपहृत चंदन […]

विज्ञापन
रांची : हरमू के विद्यानगर के मुड़ला पहाड़ के समीप रहनेवाले लाल बाबू साव के पुत्र चंदन कुमार के अपहर्ता दंपती विवेकानंद सिंह व संगीता उर्फ सोषण टोप्पो को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय स्टेशन) से 40 किलोमीटर दूर मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. सोमवार रात राजस्थान के सांगानेर से अपहृत चंदन कुमार को बरामद करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया था. वहां से दोनों को लेकर सुखदेवनगर पुलिस रांची आ रही थी. इसी क्रम में अपहर्ता दंपती दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये थे.
पुलिस के सामने गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकारोक्ति बयान दिया है कि बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने चंदन को अपने साथ ले गये थे, लेकिन बाद में मन बदल गया तो कुछ पैसे की मांग की थी. जिससे हमलोगों का खर्च चल सके. गौरतलब है कि 15 दिसंबर को किरायेदार विवेकानंद सिंह व संगीता ने मकान मालिक के बेटे चंदन कुमार का अपरहण कर लिया था. उसे लेकर दिल्ली होते हुए राजस्थान चले गये थे, 16 दिसंबर को बच्चे के पिता लाल बाबू साव ने दस लाख फिरौती मांगने की बात सुखदेवनगर पुलिस को बतायी थी. उसके बाद पुलिस ने टीम बना कर अारोपियों की गिरफ्तारी के लिए भेजा.
सुखदेवनगर पुलिस का कहना है कि लाल बाबू साव ने दस लाख फिरौती की बात कही है. जबकि आरोपियों ने फिरौती मांगने से इनकार किया है. इस मामले की भी जांच की जायेगी. पुलिस अपहर्ता दंपती को अहपरण के मामले मेें जेल भेजेगी.
धुर्वा थाने के गश्ती दल पर हमला, तीन जख्मी
एटीएस के अफसरों से की गयी शिकायत
घटना के बाद धुर्वा थाने के पुलिसकर्मीयों द्वारा एटीएस के अधिकारियों को घटना की शिकायत की गयी. बताया जाता है कि जवान को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है. हालांकि जवान के सस्पेंड किये जाने के आधिकारिक सूचना नहीं है. इस घटना को पुलिस के आला-अधिकारी पूरी तरह से छुपा रहे हैं. इधर मामले में धुर्वा थानेदार का कहना है कि सिर्फ विवाद हुआ था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola