झारखंड विधानसभा परिणाम : कांग्रेस के झारखंड प्रभारी ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से की बात
Updated at : 24 Dec 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

जहां भी चुनाव होगा, भाजपा को ऐसे ही मुंह की खानी पड़ेगी रांची : कांग्रेस जो कहती है, वही करती है. हेमंत सोरेन ही मुख्यमंत्री बनेंगे. उप मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय नेतृत्व नाम तय करेगा. समान विचारधारा वाले दलों के साथ गंठबंधन करेंगे. बाबूलाल के साथ कांग्रेस के अच्छे संबंध हैं. […]
विज्ञापन
जहां भी चुनाव होगा, भाजपा को ऐसे ही मुंह की खानी पड़ेगी
रांची : कांग्रेस जो कहती है, वही करती है. हेमंत सोरेन ही मुख्यमंत्री बनेंगे. उप मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय नेतृत्व नाम तय करेगा. समान विचारधारा वाले दलों के साथ गंठबंधन करेंगे. बाबूलाल के साथ कांग्रेस के अच्छे संबंध हैं. उक्त बातें कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही.
कार्यकर्ताओं ने मिल कर काम किया : शाम में पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और राजद के कार्यकर्ताओं ने मिल कर काम किया और जीत हासिल की है.
इसी का नतीजा है कि भाजपा परास्त हुई है. जो मुद्दे देश के हैं, वही मुद्दे झारखंड के हैं. बेरोजगारी, भुखमरी, भ्रष्टाचार व किसानों की समस्या में वृद्धि हुई है, लेकिन भाजपा इसे समस्या ही नहीं मानती है. जहां भी अब चुनाव होगा, भाजपा को ऐसे ही मुंह की खानी पड़ेगी. 65 पार का नारा भाजपा का था. मैंने कहा था कि भाजपा 25 पार नहीं कर पायेगी. आज यह सच साबित हुआ है. मतदाताओं के विश्वास को टूटने नहीं देंगे.
अलगाववाद की राजनीति करती है भाजपा : उन्होंने कहा कि भाजपा अलगाववाद की राजनीति करती है. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री केवल ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं. संवाददाता सम्मेलन में सह प्रभारी व मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार, चुनाव कोऑर्डिनेटर अजय शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा एवं प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




