रांची : 13 कांग्रेसी छह साल के लिए निष्कासित

Published at :23 Dec 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : 13 कांग्रेसी छह साल के लिए निष्कासित

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़नेवाले 13 नेताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है. इन पर पार्टी विरोधी काम करने व पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का आरोप है. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़नेवाले 13 नेताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है. इन पर पार्टी विरोधी काम करने व पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का आरोप है.
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को इससे संबंधित आदेश जारी करते हुए सभी आरोपी नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया.
जिन्हें पार्टी से निकाला गया उनमें पश्चिमी सिहंभूम कांग्रेस कमेटी के सन्नी सिंकु, जया रानी पाडिया, अमित लागुरी, चांदमुनी बलमुचु, विमल सुंब्रई, तुराम बिरूली, जोसेफ पूर्ति, सेलाय मुंडा, हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के मुन्ना सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, देव कुमार राज, दिगंबर महतो व लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के साजिख अहमद चुंगू शामिल हैं.
सन्नी सिंकु जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी थे. वहीं जया रानी पाडिया व अमित लागुरी निर्दलीय चुनाव लड़े थे. चांदमुनी बलमुचु चाईबासा से झाविमो प्रत्याशी, विमल सुंब्रई जदयू प्रत्याशी व तुराम बिरुली तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे.
जोसेफ पूर्ति मझगांव से झाविमो प्रत्याशी व सेलाय मुंडा चक्रधरपुर विधानसभा सीट से जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे. मुन्ना सिंह हजारीबाग विधानसभा सीट से झाविमो प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे.
सच्चिदानंद पांडेय पर झाविमो प्रत्याशी के पक्ष में प्रेस कांफ्रेंस करने व मतदान करने की अपील करने, देव कुमार राज पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी व झाविमो उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील करने, दिगंबर महतो पर महागठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ भाकपा से बरकट्ठा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का आरोप है. वहीं, साजिख अहमद चुंगू पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का आरोप है.
जिन्हें निकाला गया
पश्चिमी सिंहभूम : सन्नी सिंकु, जया रानी पाडिया, अमित लागुरी, चांदमुनी बलमुचु, विमल सुंब्रई, तुराम बिरूली, जोसेफ पूर्ति, सेलाय मुंडा,
हजारीबाग : मुन्ना सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, देव कुमार राज, दिगंबर महतो
लोहरदगा : साजिख अहमद चुंगू
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola