रांची : आठवीं से 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सभी प्रखंडों में बने परामर्श केंद्र

Updated at : 22 Dec 2019 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आठवीं से 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सभी प्रखंडों में बने परामर्श केंद्र

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) जनवरी से मार्च तक कक्षा आठवीं से 12वीं तक की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने जा रही है. परीक्षा में छात्र-छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिन्हा ने सभी प्रखंडों में परामर्श केंद्र की स्थापना की है. केंद्र पर तय समय के अंदर […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) जनवरी से मार्च तक कक्षा आठवीं से 12वीं तक की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने जा रही है. परीक्षा में छात्र-छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिन्हा ने सभी प्रखंडों में परामर्श केंद्र की स्थापना की है.
केंद्र पर तय समय के अंदर प्रश्न प्रारूप से संबंधित जानकारी मिलेगी. सभी केंद्र के समन्वयक के तौर पर स्कूलों के प्राचार्य को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. परीक्षार्थी दो जनवरी से प्रतिदिन परामर्श केंद्र समन्वयक के मोबाइल नंबर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक फोन कर परीक्षा, पाठ्य प्रश्न प्रारूप, प्रश्नोत्तर से संबंधित जानकारी ले सकते हैं.
इसमें विषयवार परीक्षा की तैयारी के बारे में भी परामर्श शामिल है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन फोन करनेवाले विद्यार्थी व जवाब देनेवाले रिसोर्स शिक्षक सहित प्रश्न और अन्य जानकारी शाम चार बजे तक देने को कहा है. मध्य व मैट्रिक इंटर की परीक्षा से पहले दो जनवरी तक संबंधित संस्थानों में परामर्श दिया जाएगा, ताकि स्टूडेंट्स तैयारी का आकलन करने के साथ अभ्यास कर सकें.
प्रखंडों में स्थापित परामर्श केंद्रों से ऐसे कर सकेंगे संपर्क
विद्यालय प्रधानाध्यापक सह मोबाइल नंबर प्रखंड
केंद्र समन्वयक
राज्य संपोषित प्लस टू उवि अवनींद्र सिंह 9234717156 अनगढ़ा, नामकुम, सिल्ली
राजकीयकृत प्लस टू उवि, तमाड़ सुरजीत सिंह 7033636987 तमाड़, सोनाहातू
रमेश सिंह मुंडा प्लस स्मारक प्लस टू उवि, बुंडू आशा प्रभा तिर्की 9709044013 बुंडू,
राहे राजकीय प्लस टू उवि, कांके मोहम्मद कुर्बान अंसारी 9973581876 कांके
छोटानागपुर राजकीय प्लस टू उवि, रातू श्री श्याम कृष्ण शर्मा 9973142790 रातू, नगड़ी, मांडर, चान्हो
जनता प्लस टू उवि, खलारी अरविंद कुमार मिश्रा 9431937167 बुढ़मू, खलारी
राज्य संपोषित प्लस टू उवि दिलीप पैरा 7033527425 इटकी, बेड़ो, लापुंग
राज्य संपोषित उवि, ओरमांझी कौशल जहां 7488333532 ओरमांझी
दो मारवाड़ी प्लस टू उवि ब्रजकिशोर प्रसाद 9471568800 रांची वन
एस. एस. डोरंडा बालिका प्लस टू उवि 9431357488 रितू कुमारी रांची टू
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola