रांची : चावल उत्पादन के लिए झारखंड को मिला कृषि कर्मण पुरस्कार

Updated at : 21 Dec 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चावल उत्पादन के लिए झारखंड को मिला कृषि कर्मण पुरस्कार

2016-17 में राज्य में हुआ 48.69 हजार टन धान का उत्पादन रांची : झारखंड को 2016-17 में चावल उत्पादन श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है. पुरस्कार के रूप में राज्य सरकार के कृषि विभाग को दो करोड़ रुपये दिये जायेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जनवरी 2020 को बंगलुरु में आयोजित […]

विज्ञापन
2016-17 में राज्य में हुआ 48.69 हजार टन धान का उत्पादन
रांची : झारखंड को 2016-17 में चावल उत्पादन श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है. पुरस्कार के रूप में राज्य सरकार के कृषि विभाग को दो करोड़ रुपये दिये जायेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जनवरी 2020 को बंगलुरु में आयोजित समारोह में पुरस्कार देंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को यह जानकारी दी. पुरस्कार समारोह में झारखंड के कृषि मंत्री, कृषि सचिव, कृषि निदेशक और एनएफएसएम के मिशन निदेशक को मौजूद रहने को कहा गया है.
इस वर्ष धान की उत्पादकता 2841 किलो प्रति हेक्टेयर : वर्ष 2016-17 में झारखंड सरकार ने कुल 1714 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की थी.
इसमें करीब 48.69 हजार टन धान का उत्पादन हुआ था. इस वर्ष धान की उत्पादकता 2841 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर थी. धान उत्पादन के लिए कृषि विभाग ने इस वर्ष कई नये प्रयास किये. धान उत्पादन के लिए किये गये प्रयासों की जानकारी कृषि विभाग ने केंद्र सरकार को दी थी. कृषि विभाग ने केंद्र सरकार के सहयोग के अतिरिक्त नये तरह से धान लगाने की विधि किसानों तक पहुंचायी थी.
किसानों को बीजीआरआइ स्कीम से जोड़ा गया था. किसानों का केवीके से तालमेल बढ़ाया गया था. किसानों का केवीके के साथ प्रशिक्षण कराया गया था. किसानों को लाइन ट्रांसप्लिंटिंग की विधि सिखायी गयी थी. इससे होनेवाले उत्पादन का लाभ बताया था. किसानों के धान को बेचने के लिए किये जानेवाले प्रयास की जानकारी भी दी गयी थी. धान अधिप्राप्ति केंद्र की सूची किसानों तक पहुंचायी गयी थी. इससे किसानों को धान की मार्केटिंग की समस्या दूर हो गयी थी. कृषि विभाग ने किसानों के लिए कृषि उपकरण बैंक बनाया था. यह बैंक किसानों को कई प्रकार का उपकरण उपलब्ध कराता था.
पिछले कुछ वर्षों में झारखंड में कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ने कई प्रयास किये हैं. पूर्व में भी राज्य को कृषि कर्मण पुरस्कार मिले हैं. 2016-17 में किसानों और अधिकारियों के सहयोग से जो प्रयास हुए थे, उसकी केंद्र सरकार ने सराहना की है. विभाग किसानों के घर तक सरकार की स्कीम पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है.
पूजा सिंघल, कृषि सचिव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola