रांची : चौक-चौराहों पर वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड लगेंगे

Updated at : 21 Dec 2019 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चौक-चौराहों पर वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड लगेंगे

रांची : राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल, वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड और इनवायरमेंटल मॉनिटरिंग सेंसर लगाये जायेंगे. पोल और डिसप्ले बोर्ड भी लगाये जायेंगे. डिसप्ले बोर्ड पर वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड होंगे. इनमें पार्किंग स्पेस की उपलब्धता व मौसम से संबंधित जानकारी दी जायेगी. पोल पर ट्रैफिक सिग्नल व स्ट्रीट लाइट भी लगाये […]

विज्ञापन
रांची : राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल, वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड और इनवायरमेंटल मॉनिटरिंग सेंसर लगाये जायेंगे. पोल और डिसप्ले बोर्ड भी लगाये जायेंगे. डिसप्ले बोर्ड पर वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड होंगे.
इनमें पार्किंग स्पेस की उपलब्धता व मौसम से संबंधित जानकारी दी जायेगी. पोल पर ट्रैफिक सिग्नल व स्ट्रीट लाइट भी लगाये जायेंगे. स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का निरीक्षण किया. उसके साथ कमांड, कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन स्थापित कर रही कंपनी हनीवेल के विशेषज्ञ भी थे.
रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार ने हनीवेल के काम में तेजी लाने की जरूरत बतायी. उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से पहले कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर को आम जनता के लिए गो लाइव करना है. उसके पहले सेंटर का काम शुरू हो जाना चाहिए.
कमांड, कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर के शुरू होने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारु रूप से संचालन में मदद मिलेगी. लोगों को शहर में जगह-जगह पार्किंग की उपलब्धता, वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड समेत कई अन्य जानकारियां मोबाइल पर ऐप के माध्यम से मिलती रहेगी. लोगों को रूट डायवर्ट और मौसम से संबंधित जानकारी भी मिलेगी. साथ ही सर्विलांस कैमरों से असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जा सकेगी. निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार, पीएमसी से धीरज कुमार, कुमुद कुमार, अजीत कुमार और हनीवेल के राज सांवरिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola