रांची : थोक में 70 से 75 रुपये किलो बिक रहा है प्याज

Updated:
विज्ञापन

रांची : प्याज की कीमत में 15 रुपये प्रति किलो की गिरावट आयी है. पंडरा स्थित थोक मंडी में शुक्रवार को बढ़िया प्याज 70 से 75 रुपये किलो की दर से बिका. वहीं मीडियम प्याज 50 से 55 रुपये व छोटा प्याज 40 से 45 रुपये किलो की दर से बिका. हालांकि इस गिरावट का […]

विज्ञापन
रांची : प्याज की कीमत में 15 रुपये प्रति किलो की गिरावट आयी है. पंडरा स्थित थोक मंडी में शुक्रवार को बढ़िया प्याज 70 से 75 रुपये किलो की दर से बिका. वहीं मीडियम प्याज 50 से 55 रुपये व छोटा प्याज 40 से 45 रुपये किलो की दर से बिका. हालांकि इस गिरावट का असर खुदरा बाजार में देखने को नहीं मिल रहा है.
खुदरा बाजार में अब भी प्याज 100 से 110 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. मंडी में प्याज की आवक बढ़ने के कारण गिरावट आयी है. शुक्रवार को नासिक से 12 से 13 ट्रक प्याज आया. यदि मौसम पूरी तरह से सामान्य रहा, तो कीमत में और गिरावट आयेगी.
खुदरा बाजार में असर नहीं : खुदरा बाजार में इस गिरावट का असर देखने को नहीं मिल रहा है. डेली मार्केट, लालपुर, डोरंडा, बिरसा चौक, धुर्वा सहित अन्य खुदरा बाजार में प्याज अब भी 100 से 110 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. खुदरा व्यवसायियों ने कहा कि उन्होंने महंगा प्याज खरीदा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola