रांची : जवान के खाते से निकाले 99 हजार

Updated at : 20 Dec 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जवान के खाते से निकाले 99 हजार

रांची : एयरपोर्ट पर तैनात सीआइएसएफ के जवान रवींद्र नाथ ठाकुर के खाते से साइबर अपराधियों ने करीब 99 हजार रुपये निकाल लिये. जवान की शिकायत पर गुरुवार को एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जवान बोकारो जिला के भोजूडीह का रहनेवाला है. पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को उसने गूगल से […]

विज्ञापन
रांची : एयरपोर्ट पर तैनात सीआइएसएफ के जवान रवींद्र नाथ ठाकुर के खाते से साइबर अपराधियों ने करीब 99 हजार रुपये निकाल लिये. जवान की शिकायत पर गुरुवार को एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
जवान बोकारो जिला के भोजूडीह का रहनेवाला है. पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को उसने गूगल से गूगल पे का कस्टमर केयर का नंबर लिया. उस पर फोन करने पर एनी डेस्क रिमोट कंट्रोल नाम का एप मोबाइल में डाउनलोड करने को कहा गया. एप डाउनलोड करने पर बताया गया कि ऐस आपके खाते का सत्यापन कराने के लिए कराया गया है. इसके बाद उससे दो अलग-अलग नंबर पर एक मैसेज फॉरवर्ड कराया गया. इसके बाद उसके खाते से पांच बार में 98,997 रुपये की निकासी हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola