37.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : नौ जगहों पर पहुंचे मोदी, शाह का तूफानी दौरा, राहुल व प्रियंका ने भी लगाया जोर

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले डेढ़ माह से चल रहा प्रचार अभियान बुधवार की शाम पूरी तरह खत्म हो गया. चुनाव प्रचार को लेकर झारखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों का जमावड़ा लगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों ने दर्जनों चुनावी सभाएं कीं. पांच चरणों के चुनाव […]

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले डेढ़ माह से चल रहा प्रचार अभियान बुधवार की शाम पूरी तरह खत्म हो गया. चुनाव प्रचार को लेकर झारखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों का जमावड़ा लगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों ने दर्जनों चुनावी सभाएं कीं. पांच चरणों के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह बार झारखंड आये और नौ चुनावी सभाओं को संबाेधित किया. गृह मंत्री अमित शाह ने 11 से अधिक चुनावी सभाएं कीं. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 17 स्थानों पर चुनावी सभा व बैठकें की.
वहीं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने पांच चुनावी सभाओं को संबोधित किया. प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन संताल परगना के पाकुड़ विधानसभा में सभा कर गठबंधन के पक्ष में वोट मांगा. प्रचार में विभिन्न दलों के स्टार प्रचारक के साथ फिल्म स्टार भी पहुंचे. बेल पर छूटने के बाद पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम भी रांची पहुंचे और पार्टी के स्टैंड को रखा.
इनके अलावा कांग्रेस के स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शत्रुघ्न सिन्हा, सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार के लिए झारखंड आये. राजद के स्टार प्रचारक तेजस्वी यादव ने भी एक दर्जन से अधिक चुनावी सभा कीं. वहीं, लोजपा के स्टार प्रचारक चिराग पासवान प्रचार करने झारखंड पहुंचे.
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कीं 10 सभाएं : धनबाद, झरिया, विश्रामपुर, डालटेनगंज, हजारीबाग, रामगढ़, बरही, बेरमो, जमुआ व सिमरिया.
सचिन पायलट ने धनबाद व झरिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने झरिया व हटिया, शत्रुघ्न सिन्हा ने मांडर, रांची, हटिया, कांके, हजारीबाग, बरही, धनबाद, जरमुंडी में चुनावी सभाएं कीं. इसके अलावा कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, मनीष तिवारी, जयवीर शेरगिल, राजीव शुक्ला, आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, भाग्यश्री ने भी सभाएं कीं. झामुमो उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने एक दर्जन से अधिक चुनावी सभाएं कीं.
प्रचार को लेकर नहीं आये नीतीश कुमार : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड में चुनाव प्रचार करने नहीं आये. हालांकि उन्होंने रांची में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी अभियान की शुरुआत की थी. जदयू नीतीश मॉडल को सामने रख कर चुनावी मैदान में उतरा है. हालांकि, जदयू के कई नेता चुनाव प्रचार को लेकर झारखंड आये.
चुनाव को लेकर डेढ़ माह तक चला प्रचार
अमित शाह ने 11 जगहों पर की सभा, भाजपा ने दर्जनों स्टार प्रचारक उतारे, अभिनेता भी पहुंचे
रघुवर दास ने 70, हेमंत सोरेन ने 120, सुदेश ने 140, बाबूलाल ने 105 से अधिक चुनावी सभाएं कीं
पीएम की नौ सभाएं
25 नवंबर : मेदिनीनगर व गुमला
दो दिसंबर : जमशेदपुर व खूंटी
नौ दिसंबर : बरही व बोकारो
12 दिसंबर : धनबाद, 15 दिसंबर : दुमका, 17 दिसंबर : बरहेट
अमित शाह की 11 चुनावी सभाएं
मनिका, लोहरदगा, चतरा, गढ़वा, बहरागोड़ा, पाकुड़, चक्रधरपुर, गिरिडीह, देवघर, बाघमारा और पोड़ैयाहाट
राहुल गांधी की पांच सभाएं
दो दिसंबर : सिमडेगा, नौ दिसंबर : बड़कागांव अौर रांची, 12 दिसंबर : राजमहल और महगामा.
प्रियंका गांधी की एक चुनावी सभा : 18 दिसंबर : पाकुड़
जेपी नड्डा ने की 17 सभाएं
लातेहार, डालटेनगंज, चाइबासा ,जमशेदपुर, मांडर, रांची, जमुआ, धनबाद, बोकारो, गोड्डा, महगामा, बोड़ियो, सारठ व काठीकुंड
प्रमुख भाजपा नेता जिन्होंने किया प्रचार
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- 13, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी- 04, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी- 12, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान- 06, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ- 14, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा- 25, सांसद मनोज तिवारी- 08, सांसद रवि किशन- 05, दिनेश लाल निरहुआ- 03. इनके अलावा केशव प्रसाद मौर्य, शिवराज सिंह चौहान, सतपाल महाराज, रमन सिंह, अोम माथुर, नंद किशोर यादव ने सभाएं कीं और कई चुनावी प्रबंधन का कार्य संभाला.
रघुवर, हेमंत, सुदेश, बाबूलाल ने कीं सैकड़ों सभाएं
पांच चरणों के चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 70 से अधिक चुनावी सभाएं कीं. वे प्रधानमंत्री की कई चुनावी सभाओं में भी मौजूद रहे. नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में 120 से अधिक सभाएं कीं.
इन्होंने औसतन हर दिन तीन से चार चुनावी सभाओं में लोगों को संबोधित किया. आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने 140 से अधिक चुनावी सभाएं कीं. वहीं झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 105 से अधिक चुनावी सभाएं कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की. राजद की ओर से तेजस्वी यादव ने डेढ़ दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं में हिस्सा लिया. लोजपा के चिराग पासवान भी चुनाव प्रचार को लेकर झारखंड आये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें