रांची : पंडरा बाजार में 95 रुपये किलो मिल रहा तुर्की का प्याज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2019 6:42 AM

विज्ञापन

मंगलवार को तुर्की का प्याज एक ट्रक व नासिक का प्याज चार ट्रक आया रांची : तुर्की का प्याज पंडरा बाजार में मंगलवार को पहुंचा. थोक बाजार में इसकी कीमत 95 रुपये प्रति किलो रही. एक पैकेट में 30-30 किलो प्याज है. जबकि, नासिक का छोटे साइज का प्याज थोक बाजार में 80-90 रुपये और […]

विज्ञापन
मंगलवार को तुर्की का प्याज एक ट्रक व नासिक का प्याज चार ट्रक आया
रांची : तुर्की का प्याज पंडरा बाजार में मंगलवार को पहुंचा. थोक बाजार में इसकी कीमत 95 रुपये प्रति किलो रही. एक पैकेट में 30-30 किलो प्याज है. जबकि, नासिक का छोटे साइज का प्याज थोक बाजार में 80-90 रुपये और बढ़िया साइज की थोक कीमत 95-100 रुपये प्रति किलो रही. मंगलवार को तुर्की का प्याज एक ट्रक और नासिक का प्याज चार ट्रक आया है. जबकि अलवर के प्याज की सप्लाई अभी बंद हो गयी है.
एक किलो में चार से पांच प्याज : रांची चेंबर के अध्यक्ष शंभू गुप्ता ने कहा कि तुर्की के प्याज का साइज बड़ा है. यह देखने में काफी आकर्षक है. एक प्याज का औसत वजन लगभग 200 ग्राम और इससे अधिक है. एक किलो में लगभग चार से पांच पीस प्याज चढ़ रहा है. तीन दिन पहले तुर्की का प्याज रिलायंस फ्रेश में मिल रहा था.
खुदरा बाजार में प्याज 120 रुपये किलो : मंगलवार को खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 120 रुपये रही. पंडरा बाजार में प्याज की आवक भी कम हो गयी है. हर दिन तीन से पांच ट्रक प्याज की सप्लाई हो रही है.
प्रति किलो पांच रुपये महंगा हुआ नया आलू
रांची. पिछले तीन दिनों में नया आलू पांच रुपये प्रति किलो महंगा हो गया है. मंगलवार को नया आलू खुदरा बाजार में 30 रुपये प्रति किलो बिका, जबकि पहले यह 25 रुपये प्रति किलो मिल रहा था. वहीं, पुराना आलू 20 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. खुदरा व्यापारियों का कहना है कि हाल में हुई बारिश के कारण फसल को नुकसान हुआ है. खेतों में पानी भर गया है. इस कारण खेत से आलू निकालने में परेशानी हो रही है.
जहां चुनाव हो गया, वहां बिस्कोमान को प्याज बेचने की दें अनुमति : भाजपा
रांची : प्रदेश भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से आग्रह किया है कि जहां-जहां चुनाव खत्म हो गया, वहां बिस्कोमान को सस्ती दर पर प्याज बेचने की अनुमति दी जाये. पार्टी के प्रदेश सह संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिख कहा कि रांची में 35 रुपये किलो के हिसाब से लोगों को प्याज उपलब्ध कराया जा रहा था, लेकिन झामुमो की शिकायत के बाद इस पर रोक लगा दी गयी, जबकि बिस्कोमान की ओर से बताया गया था कि सस्ता प्याज उपलब्ध कराने के पीछे किसी राजनीतिक दल का हाथ नहीं है.
भाजपा ने लिखा है कि अभी बाजार में प्याज की कीमत बहुत ज्यादा है. ऐसे में बिस्कोमान द्वारा 35 रुपये किलो के हिसाब से लोगों को प्याज देना अच्छा कदम है. सस्ता प्याज खरीदना आम जनता का अधिकार भी है. यह आदर्श चुनाव आचार संहिता के अंतर्गत नहीं आता है.
भाजपा ने लिखा है कि झामुमो की शिकायत पर सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बेड़ो द्वारा संयुक्त रूप से जांच करायी गयी है. दोनों की रिपोर्ट में कहा गया है कि बिस्कोमान द्वारा सस्ती दर पर प्याज बिक्री में किसी राजनीतिक पार्टी की संलिप्तता नहीं है. इसके बावजूद पूरे राज्य में सस्ती दर पर प्याज की बिक्री पर रोक लगा दी गयी. उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से आग्रह किया है कि बिक्री पर रोक हटा कर बिस्कोमान के गोदाम व जब्त किया हुआ प्याज मुक्त करायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola