रांची : पंडरा में लगे सीसीटीवी कैमरे फेल

Updated:
विज्ञापन

कांके/रांची : कृषि उत्पादन बाजार समिति पंडरा परिसर के मतगणना स्थल पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे सोमवार की सुबह फेल हो गये. इसकी शिकायत कांके और हटिया से कांग्रेस के उम्मीदवारों के चुनाव एजेंट पंकज कुमार ने अधिकारियों से की व कैमरों को ठीक कराने की मांग की. कहा कि कैमरे रिकॉर्डिंग भी नहीं कर […]

विज्ञापन
कांके/रांची : कृषि उत्पादन बाजार समिति पंडरा परिसर के मतगणना स्थल पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे सोमवार की सुबह फेल हो गये. इसकी शिकायत कांके और हटिया से कांग्रेस के उम्मीदवारों के चुनाव एजेंट पंकज कुमार ने अधिकारियों से की व कैमरों को ठीक कराने की मांग की.
कहा कि कैमरे रिकॉर्डिंग भी नहीं कर रहे हैं. यह स्थिति शाम लगभग 5.45 बजे तक बनी रही. शाम 5.45 बजे तक उसे ठीक नहीं किया जा सका था. सिल्ली विस क्षेत्र के लिए बने मतगणना हॉल में उम्मीदवारों के अभिकर्ताअों को स्ट्रांग रूम पर नजर रखने के लिए प्रशासन की अोर से जगह दी गयी है. यहां पर एलइडी स्क्रीन लगायी गयी है. इसी स्क्रीन पर रिकॉर्डिंग दिखाई देता है, लेकिन सुबह छह बजे से एलइडी स्क्रीन पर नो सिग्नल आने लगा. अभिकर्ताअों ने इसकी सूचना अधिकारियों के देने के साथ अपने उम्मीदवारों को भी दी.
सूचना पाकर कांके के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार बैठा कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों से कैमरा ठीक कराने का अनुरोध किया. इस बाबत अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) सह रिटर्निंग ऑफिसर अखिलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि एलइडी टीवी काम नहीं कर रहा है. इस संबंध में आप डीसीएलआर मनोज कुमार रंजन से बात कीजिए. इनसे भी जवाब नहीं मिले, तो आप चीफ इलेक्शन ऑफिसर से बात कीजिए. मैं इस पर कुछ नहीं बोल सकता हूं.
आधे घंटे में सीसीटीवी कैमरा व एलइडी टीवी बनवा दिया जायेगा. कैमरा से पूरी रिकॉर्डिंग हो रही है. छोटी सी दिक्कत आ रही है, इसे तुरंत ठीक कर लिया जायेगा.
अन्नय मित्तल, उपविकास आयुक्त रांची
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola