तमाड़ : पत्नी के साथ दुष्कर्म का किया था प्रयास, इसलिए की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2019 9:27 AM

विज्ञापन

तमाड़ : पुलिस ने दुबला, तमाड़ निवासी पंचानंद मालाकार हत्या मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनमें देवचरण मालाकार (रंगामाटी, अड़की) व लाॅबिन मालाकार (जोगीडीह, बोकारो) शामिल हैं. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. पंचानंद मालाकार का शव आठ दिसंबर को पुंडीदीरी […]

विज्ञापन
तमाड़ : पुलिस ने दुबला, तमाड़ निवासी पंचानंद मालाकार हत्या मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनमें देवचरण मालाकार (रंगामाटी, अड़की) व लाॅबिन मालाकार (जोगीडीह, बोकारो) शामिल हैं. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. पंचानंद मालाकार का शव आठ दिसंबर को पुंडीदीरी गांव के समीप करकरी नदी किनारे मिला था. यह जानकारी बुंडू डीएसपी अजय कुमार ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी.
डीएसपी ने बताया कि बताया कि पंचानंद मालाकार ने नशे की हालत में आरोपी देवचरण मालाकार की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था. जिससे गुस्से में आकर देवचरण मालाकार ने लाॅबिन मालाकार के साथ मिल कर पंचानंद की हत्या कर शव को करकरी नदी के किनारे फेंक दिया था.
घटना के दूसरे दिन सूचना मिलने पर तमाड़ पुलिस ने शव बरामद किया था. अनुसंधान के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उक्त दोनों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट व गमछा बरामद किया. हत्याकांड के खुलासा में डीएसपी अजय कुमार, बुंडू थानेदार सह इंस्पेक्टर रमेश कुमार, तमाड़ थानेदार चंद्रशेखर आजाद व पुलिस बल शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola