रांची : ग्राहकों को स्वच्छ खाना व पानी दें, गंदगी न फैलायें

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची रेल मंडल में शुक्रवार को खान-पान सेवाओं के दौरान स्वास्थ्य मानकों का एवं स्वच्छता की महत्ता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें रांची रेल मंडल, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, आइआरसीटीसी तथा फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी व कर्मचारी के अलावा रांची, हटिया तथा अन्य मुख्य स्टेशनों के खान-पान […]

विज्ञापन
रांची : रांची रेल मंडल में शुक्रवार को खान-पान सेवाओं के दौरान स्वास्थ्य मानकों का एवं स्वच्छता की महत्ता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इसमें रांची रेल मंडल, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, आइआरसीटीसी तथा फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी व कर्मचारी के अलावा रांची, हटिया तथा अन्य मुख्य स्टेशनों के खान-पान स्टॉल धारक शामिल हुए. इस दौरान कर्मियों को स्वच्छ भोजन परोसने, हमेशा दस्ताना का उपयोग करने, गंदगी नहीं फैलाने, दूषित जल का प्रयोग नहीं करने आदि की जानकारी दी गयी.
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवनीश के निर्देश पर किया गया. सेमिनार को सफल बनाने में मंडल वाणिज्य प्रबंधक देवराज बनर्जी, आइआरसीटीसी के एरिया मैनेजर युवराज मिंज, फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल ट्रेनर गौरव सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक जोगेश मान आदि ने अहम भूमिका निभायी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola