चुनाव बाद सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो : कोर्ट

रांची : हाइकोर्ट में सूचना आयुक्तों का पद खाली रहने व बड़ी संख्या में अपील मामले लंबित रहने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की खंडपीठ ने सुनवाई के दाैरान सरकार के जवाब को देखा. खंडपीठ ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद मुख्य […]
रांची : हाइकोर्ट में सूचना आयुक्तों का पद खाली रहने व बड़ी संख्या में अपील मामले लंबित रहने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की खंडपीठ ने सुनवाई के दाैरान सरकार के जवाब को देखा. खंडपीठ ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद मुख्य सूचना आयुक्त व सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर जवाब शपथ पत्र के माध्यम से दायर किया जाये. अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी.
इससे पूर्व प्रार्थी की अोर से अधिवक्ता अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सरकार की अोर से शपथ पत्र दायर कर बताया गया है कि कोर्ट के पिछले आदेश के अनुसार नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है, क्योंकि विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. इस दाैरान विज्ञापन प्रकाशित करने में परेशानी आ रही है. चुनाव के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गयी है. श्री मिश्र ने कहा कि सरकार वर्ष 2017 से नियुक्ति का झांसा दे रही है, लेकिन नियुक्ति नहीं की गयी. अब चुनाव का हवाला देकर मामले को टाला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




