रांची : फ्यूचर वोटर्स बनेंगे बूथ ऐप वॉलिंटियर्स

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में पहली बार बूथ एेप का इस्तेमाल किया जा रहा है. झारखंड के 15 विधानसभा क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल किया जायेगा. इसमें रांची विधानसभा का नाम भी शामिल है. इसमें फ्यूचर वोटर्स बूथ ऐप वॉलिंटियर्स की भूमिका निभायेंगे. इसी के निमित्त गुरुवार को जिला स्कूल और मारवाड़ी स्कूल के 16-17 […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में पहली बार बूथ एेप का इस्तेमाल किया जा रहा है. झारखंड के 15 विधानसभा क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल किया जायेगा. इसमें रांची विधानसभा का नाम भी शामिल है.
इसमें फ्यूचर वोटर्स बूथ ऐप वॉलिंटियर्स की भूमिका निभायेंगे. इसी के निमित्त गुरुवार को जिला स्कूल और मारवाड़ी स्कूल के 16-17 वर्ष के छात्रों को बूथ ऐप से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. ट्रेनिंग के दौरान रांची विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी लोकेश मिश्रा भी पहुंचे. उन्होंने बच्चों से बात की और बताया कि कैसे वो इस बार के विधानसभा चुनाव में अपना योगदान दे सकते हैं. प्रोजेक्टर के माध्यम से दोनों स्कूलों में ट्रेनर पीयूष कुमार ने बच्चों को एेप के बारे में जानकारी दी, जो आगे भी जारी रहेगी. श्री मिश्रा ने बताया कि पूरी तरह से प्रशिक्षित होने के बाद इन्हें बीएलओ के साथ मतदान केंद्र पर भेजा जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola