रांची : हृदय की बीमारी से पीड़ित थी महिला, दिल की सर्जरी कर लगाया कृत्रिम वाल्व
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रिम्स में गुरुवार को बिहार निवासी एक महिला (35 वर्ष) के दिल की सर्जरी कर कृत्रिम वाल्व लगाया गया. कार्डियेक सर्जन डॉ अंशुल कुमार ने बताया कि महिला को जन्मजात हृदय की बीमारी थी. समय पर इलाज नहीं होने से उसका वाल्व खराब हो गया था. उन्होंने बताया कि यह सर्जरी रिम्स के […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स में गुरुवार को बिहार निवासी एक महिला (35 वर्ष) के दिल की सर्जरी कर कृत्रिम वाल्व लगाया गया. कार्डियेक सर्जन डॉ अंशुल कुमार ने बताया कि महिला को जन्मजात हृदय की बीमारी थी.
समय पर इलाज नहीं होने से उसका वाल्व खराब हो गया था. उन्होंने बताया कि यह सर्जरी रिम्स के सीटीवीएस विभाग में की गयी. जनवरी व फरवरी में एम्स व पीजीआइ चंडीगढ़ के कार्डियेक सर्जन के सहयोग से सर्जरी हुई थी. ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ अंशुल कुमार के अलावा एनेस्थिसिया से डॉ शिव प्रिय, डॉ मुकेश, डॉ नितेश, डॉ हरीष व कार्डियेक परफ्यूजनिस्ट अमित आदि शामिल थे. शुक्रवार को भी एक मरीज के वाल्व की सर्जरी होनी थी, लेकिन मैनपावर की कमी के कारण ऑपरेशन को टाल दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन