बेड़ो : प्रत्याशियों को सवालों से घेरा

Updated at : 28 Nov 2019 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
बेड़ो : प्रत्याशियों को सवालों से घेरा

बेड़ो : महादानी मैदान स्थित विवाह मंडप परिसर में मंगलवार को ग्राम रक्षा मंच के तत्वावधान में मांडर विधानसभा स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जनसंवाद में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी देव कुमार धान, जेवीएम प्रत्याशी के प्रतिनिधि नवल किशोर सिंह, आजसू की हेमलता उरांव, शिवसेना के एतवा लोहरा व कांग्रेस प्रत्याशी के […]

विज्ञापन

बेड़ो : महादानी मैदान स्थित विवाह मंडप परिसर में मंगलवार को ग्राम रक्षा मंच के तत्वावधान में मांडर विधानसभा स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जनसंवाद में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी देव कुमार धान, जेवीएम प्रत्याशी के प्रतिनिधि नवल किशोर सिंह, आजसू की हेमलता उरांव, शिवसेना के एतवा लोहरा व कांग्रेस प्रत्याशी के प्रतिनिधि महादेव कुजूर ने अपने एजेंडों को रखा. इसके बाद ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास से संबंधित कई सवाल किये.

ग्रामीणों के सवालों से प्रत्याशी परेशान दिखे. ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में गिरती शिक्षा व्यवस्था, बेड़ो बाजार का भूमि अतिक्रमण, बाजार की जर्जर शेड, किसानों की सुविधा, सरकारी अस्पताल की बदहाली, बिजली की समस्या, वर्षों से लंबित योजनाएं, क्षेत्र में बेरोजगारी व मजदूरों का पलायन, किसानों के फसल की मूल्य निर्धारण व बाजार व्यवस्था, पेयजल, खेतों के लिए पानी, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण की व्यवस्था, वन भूमि, सीएनटी-एसपीटी एक्ट सहित स्थानीय नीति के ज्वलंत मुद्दों से जुड़े प्रश्नों से प्रत्याशियों को काफी परेशानी हुई. उन्होंने गोलमटोल जवाब देते हुए समय टालने का प्रयास करते रहे. अध्यक्षता ग्राम रक्षा मंच के अध्यक्ष खद्दी उरांव व संचालन विजेंद्र प्रकाश ने किया. जनसंवाद को सफल बनाने में ग्राम रक्षा मंच के प्रमोद बागी, ज्वाला प्रसाद सोनी, रंजन गुप्ता, किशोर साहू आदि नेसहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola