रांची : समर्थकों ने रोकी शहर की रफ्तार
Updated at : 26 Nov 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

विभिन्न दलों के प्रत्याशी नामांकन करने समाहरणालय पहुंचे थे रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को विभिन्न दलों के प्रत्याशी नामांकन करने समाहरणालय पहुंचे थे. इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ व वाहनों का अचानक बोझ बढ़ने से सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कचहरी रोड में जाम रहा. इसका असर […]
विज्ञापन
विभिन्न दलों के प्रत्याशी नामांकन करने समाहरणालय पहुंचे थे
रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को विभिन्न दलों के प्रत्याशी नामांकन करने समाहरणालय पहुंचे थे. इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ व वाहनों का अचानक बोझ बढ़ने से सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कचहरी रोड में जाम रहा. इसका असर शहर की अन्य सड़कों पर भी दिखा.
जाम में कई स्कूल बसें भी फंसी रहीं. इस कारण बच्चे परेशान दिखे. जाम हटाने में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. काफी संख्या में नेता व उनके समर्थकोन के पहुंचने के कारण कांके, बीआइटी, मेसरा, पिठोरिया, बुढ़मू, बूटी मोड़, बरियातू, बोड़ेया आदि जगह से पहुंचे थे़ कई समर्थक चारपहिया व दोपहिया वाहन लेकर समाहरणालय की ओर पहुंचे गये थे़ जिससे परेशानी बढ़ी.
शहर की कई सड़कों पर दिखा जाम का असर कचहरी रोड के जाम होने का असर शहर की कई सड़कों पर दिखा. मेन रोड, शहीद चौक, रेडियम रोड, जेल चौक, सर्कुलर रोड व जेल रोड से बरियातू जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह जाम रहा.
बैंड-बाजा के साथ पहुंचे थे समर्थक प्रत्याशियों के नामांकन में उनके समर्थक ढोल-नगाड़ा व बैंड-बाजा के साथ पहुंचे थे. समर्थक झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे. इस कारण कचहरी रोड पूरी तरह जाम रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




