ePaper

झारखंड के डॉ रवि भूषण को मिला रामविलास शर्मा सम्मान

Updated at : 25 Nov 2019 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के डॉ रवि भूषण को मिला रामविलास शर्मा सम्मान

दार्जिलिंग के हिमाचल हिंदी भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम दार्जिलिंग : दार्जिलिंग के हिमाचल हिन्दी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में झारखंड के डॉ. रवि भूषण को राम विलास शर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया. रविवार को दार्जिलिंग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पशुपतिनाथ मिश्र ने की. सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग के हिमाचल हिंदी भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग के हिमाचल हिन्दी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में झारखंड के डॉ. रवि भूषण को राम विलास शर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया. रविवार को दार्जिलिंग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पशुपतिनाथ मिश्र ने की.
सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. ओमप्रकाश प्रकाश पांडेय मौजूद रहे, जबकि अन्य अतिथियों में रतन गुप्त, शम्भु सुब्बा, भरत शर्मा, प्रेम शंकर चतुर्वेदी, अनिता कुमारी साह, प्रांतिक हाजरा, संजय कुमार गुप्त, कुमकुम गुप्त गांधी, खुशबू शर्मा आदि उपस्थित थे. आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रामचरित्र मानस के रचनाकार तुलसी दास व भारतेंदु हरिश्चंद्र की तस्वीर पर दीप जलाकर एवं खादा अर्पित कर किया. इसके बाद अतिथियों का खादा पहनाकर स्वागत किया.
समारोह के अध्यक्ष पशुपतिनाथ मिश्र ने दार्जिलिंग हिमाचल हिन्दी भवन के संदर्भ में उपस्थित लोगों को जानकारी दी. वहीं भवन के कार्यकारी सदस्य रतन गुप्त ने दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में हिन्दी भाषा की अवस्था पर अपना विचार प्रकट किया. समारोह के अध्यक्ष पशुपतिनाथ मिश्र और समारोह के संयोजक ओम नारायण गुप्त ने साहित्यकार डॉ. रवि भूषण को डॉ. रामविलास शर्मा राष्ट्रीय शिखर सम्मान पत्र से सम्मानित किया है. डॉ. रामविलास शर्मा शिखर सम्मान से सम्मानित होने वाले डॉ. रवि भूषण ने कहा कि दार्जिलिंग की हरियाली ने मनमोहित कर लिया है.
उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग का स्वच्छ जल, वायु और यहां की हरियाली की तरह यहां के लोगों का मन भी स्वच्छ है. यहां के लोगों की सोच एवं विचारधारा भी स्वच्छ है. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में हिन्दी भाषा को प्रचार-प्रसार करने के क्रम दार्जिलिंग हिमाचल हिन्दी भवन के प्रयास को डॉ. भूषण ने तारीफ की. आयोजित कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए कविता वाचन भी किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola