रांची : पूछताछ में खुलासा, फ्लैट और होटल निर्माण में दिनेश गोप करता है पैसा निवेश

Updated:
विज्ञापन

इनामी पीएलएफआइ उग्रवादी अखिलेश गोप ने किये कई खुलासे इसके पास है 10 एकड़ जमीन, पांच एकड़ में करता है खेती रांची : चार दिनों तक पुलिस रिमांड में रहे पीएलएफआइ के एक लाख का इनामी उग्रवादी अखिलेश गोप ने स्वीकारोक्ति बयान में कई खुलासे किये हैं. दिनेश गोप से संगठन का पैसा लेकर वह […]

विज्ञापन
इनामी पीएलएफआइ उग्रवादी अखिलेश गोप ने किये कई खुलासे
इसके पास है 10 एकड़ जमीन, पांच एकड़ में करता है खेती
रांची : चार दिनों तक पुलिस रिमांड में रहे पीएलएफआइ के एक लाख का इनामी उग्रवादी अखिलेश गोप ने स्वीकारोक्ति बयान में कई खुलासे किये हैं. दिनेश गोप से संगठन का पैसा लेकर वह हेसाग में चार फ्लैट का निर्माण करा चुका है.
साथ ही पिस्का के बालकरण महतो ने दिनेश गोप से पैसे लेकर होटल का निर्माण किया है. अखिलेश के अनुसार दिनेश गोप लेवी वसूली का 70 प्रतिशत खुद लेता है. साथ ही संगठन में करीब 50-55 एके 47 हथियार होने की बात स्वीकारी है.
वह खुद दिनेश गोप के कहने पर जहाना ईंट भट्ठा पुरना पानी के देवानंद साहू से प्रति माह 10 हजार, हरहनसी तालाब के मुंशी देवनारायण गोप से प्रति माह 10 हजार, लतरातू और कजरिया के मुखिया से प्रतिमाह पांच-पांच हजार लेवी वसूलता था. अखिलेश ने यह भी स्वीकार किया है उसके परिवार के पास कुल 10 एकड़ जमीन है. इसमें पांच एकड़ खेती योग्य और पांच एकड़ में जंगल और बगीचा है.
सीमेंट दुकान संचालक बजरंग है पीएलएफआइ का शुभचिंतक
अखिलेश गोप के स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार नगड़ी स्थित सीमेंट दुकान का संचालक बजरंग महतो पीएलएफआइ का शुभचिंतक है.
उसने पुलिस को मददगार के रूप में 12 अन्य लोगों के नाम और पते की भी जानकारी दी है. इसमें नालंदा के अवधेश यादव का नाम भी शामिल है. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का हेसाग मुसलिम टोला निवासी मुबारक खान सीधे दिनेश गोप से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार अखिलेश गोप को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.
कभी पैसे के कारण इंटर का फॉर्म नहीं भर पाया था फिर बन गया उग्रवादी अखिलेश गोप ने बताया कि उसने 2012 में प्रोजेक्ट विद्यालय अरमालट दाग से 10वीं की पढ़ाई पूरी की. फिर बिरसा कॉलेज खूंटी में इंटर में नामांकन कराया, लेकिन पैसा के अभाव में परीक्षा फॉर्म नहीं भर सका. 2014 में उग्रवादी दिनेश साहू से उसकी मुलाकात हुई और वह संगठन में शामिल हो गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola