रांची : बिना डरें करें मतदान प्रशासन है आपके साथ

Updated:
विज्ञापन

शहर के कई क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च रांची : विधानसभा चुनाव में मतदाता बिना डरे चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लें, इसके लिए रांची जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को रांची के कई वल्नरेबल एरिया (डिस्टर्ब एरिया) में सेक्टर पदाधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. साथ ही क्षेत्र […]

विज्ञापन
शहर के कई क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च
रांची : विधानसभा चुनाव में मतदाता बिना डरे चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लें, इसके लिए रांची जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को रांची के कई वल्नरेबल एरिया (डिस्टर्ब एरिया) में सेक्टर पदाधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया.
साथ ही क्षेत्र के कमजोर वर्गों के लोगों के साथ बातचीत की गयी. इस दौरान लोगों से निर्वाचन प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की गयी. लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि बिना डरे अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दें. जिला प्रशासन पूरी तरह से आपके साथ है.
वल्नरेबल एरिया में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पहले से ही चिह्नित आसामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए सीआरपीसी की धारा 107 के तहत केस दर्ज किये गये हैं. जिला प्रशासन की ये मुहिम ऐसे एरिया में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola