पाकुड़ व मुरहू पुल बनाने वाले दोनों ठेकेदार डिबार

Updated:
विज्ञापन

रांची : पाकुड़ में पुल ढहने के मामले में ठेकेदार मो जमाल को डिबार कर दिया गया है. ग्रामीण कार्य विभाग ने ठेकेदार को डिबार करते हुए काली सूची में डालने के लिए शो-कॉज भी किया है. जवाब के बाद यह तय किया जायेगा कि उसे काली सूची में डाला जाये या नहीं. विभाग काफी […]

विज्ञापन
रांची : पाकुड़ में पुल ढहने के मामले में ठेकेदार मो जमाल को डिबार कर दिया गया है. ग्रामीण कार्य विभाग ने ठेकेदार को डिबार करते हुए काली सूची में डालने के लिए शो-कॉज भी किया है. जवाब के बाद यह तय किया जायेगा कि उसे काली सूची में डाला जाये या नहीं. विभाग काफी समय तक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था. रिपोर्ट नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गयी है. प्रथमद्रष्टया इसमें ठेकेदार को दोषी माना गया है. वहीं मामले से जुड़े इंजीनियरों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट का इंतजार किया जायेगा.
पाकुड़ के चंडालमारा-घाटचेरी रोड पर बांसलोई पुल का निर्माण चार साल पहले कराया गया था. करीब छह करोड़ से यह बना था, जो बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं बरसात के समय मुरहू में भी एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया था. इस मामले में ठेकेदार एएन पांडेय को दोषी मानते हुए उन्हें डिबार कर दिया गया है. काली सूची में डालने के लिए उन्हें भी शो-कॉज किया गया है.
ठेकेदारों को ही दुरुस्त करना है पुल
दोनों पुलों के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने की जिम्मेवारी संबंधित ठेकेदारों को ही दी गयी है. ठेकेदारों ने विभाग को लिख कर दिया है कि पुल को दुरुस्त कर दिया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola