ePaper

रांची : पूर्व स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ आरोप तय

Updated at : 19 Nov 2019 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पूर्व स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ आरोप तय

रांची : इडी के विशेष न्यायाधीश एसके पांडेय की अदालत ने सोमवार को 1.76 करोड़ रुपये के मनी लाउंड्रिंग मामले में पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप कुमार सहित उनके भाई राजेंद्र कुमार, सीए नरेश केजरीवाल, श्यामल चक्रवर्ती, धीरज व नंदलाल एचयूएफ प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आरोप तय किया़ सुनवाई के दौरान सभी अदालत में उपस्थित […]

विज्ञापन
रांची : इडी के विशेष न्यायाधीश एसके पांडेय की अदालत ने सोमवार को 1.76 करोड़ रुपये के मनी लाउंड्रिंग मामले में पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप कुमार सहित उनके भाई राजेंद्र कुमार, सीए नरेश केजरीवाल, श्यामल चक्रवर्ती, धीरज व नंदलाल एचयूएफ प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आरोप तय किया़ सुनवाई के दौरान सभी अदालत में उपस्थित थे़ कोर्ट ने अभियोजन पक्ष से और सबूत जुटाने के साथ ही गवाही शुरू करने के लिए 18 दिसंबर की तिथि तय की है़ इससे पूर्व आरोपित की ओर से इस मामले में डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज कर दिया़ डॉ प्रदीप कुमार एवं अन्य आरोपियों ने अलग-अलग तिथि में अदालत में डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल किया था़
दवा घोटाला में भी आरोपी हैं : डॉ प्रदीप चर्चित दवा घोटाला में ट्रायल फेस कर रहे है़ं सीबीआइ ने जांच में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला पाया गया था़ इस मामले में सीबीआइ की ओर से तीन मामले दर्ज किये गये थे. मनी लाउंड्रिंग के आरोप में ईडी ने डॉ प्रदीप कुमार की रांची समेत अन्य जगहों पर करोड़ों की संपत्ति जब्त की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola