ePaper

रांची : आर्थिक गतिविधियों पर आयकर की नजर

Updated at : 14 Nov 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आर्थिक गतिविधियों पर आयकर की नजर

24 नोडल अफसर नामित, एक-एक जिले की जिम्मेवारी, सही सूचना देनेवाले होंगे पुरस्कृत रांची : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध आर्थिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 24 नोडल पदाधिकारियों को नामित किया है. साथ ही आयकर मुख्यालय में कंट्रोल रूप स्थापित कर दिया है. कोई भी व्यक्ति चुनाव […]

विज्ञापन
24 नोडल अफसर नामित, एक-एक जिले की जिम्मेवारी, सही सूचना देनेवाले होंगे पुरस्कृत
रांची : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध आर्थिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 24 नोडल पदाधिकारियों को नामित किया है. साथ ही आयकर मुख्यालय में कंट्रोल रूप स्थापित कर दिया है. कोई भी व्यक्ति चुनाव के दौरान अवैध आर्थिक गतिविधियों की सूचना कंट्रोल रूम स्थित टोल फ्री नंबर(180034566547, 0651-2330071) पर दे सकता है. कंट्रोल रूप 24 घंटे सक्रिय रहेगा. सही सूचना देनेवालों को नियमानुसार पुरस्कृत किया जायेगा. गलत सूचना देनेवालों के खिलाफ भी नियम सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
आयकर विभाग ने राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हर जिला मुख्यालय में एक-एक नोडल ऑफिसर नामित किया है. साथ ही चार चार अधिकारियों को भी तैनात किया है. इन अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि जिले के उपायुक्त, एसपी और आयोग द्वारा संबंधित क्षेत्र में तैनात किये गये पर्यवेक्षकों से संपर्क बनाये रखे. उनके साथ सूचनाओं का आदान प्रदान करें. आयकर विभाग ने मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया है. इसमें काफी संख्या में आयकर अधिकारियों को तैनात किया है.
कंट्रोल रूम के मिलनेवाली प्रारंभिक सूचनाओं की सत्यता की जांच के बाद तत्काल कार्रवाई करने के लिए भी अधिकारियों को तैयार रखा गया है. आयकर विभाग ने अपने अधिकारियों को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भी तैनात कर रखा है. इस अधिकारियों का काम यात्रियों पर नजर रखना और गड़बड़ी पाये जाने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करना है. विभाग द्वारा चुनाव के दौरान अवैध आर्थिक गतिविधियों पर रखने में जनता का सहयोग लेने के लिए पोस्टर बैनर भी लगाये जाने की तैयारी की जा रही है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola