जमशेदपुर : पिता ने जतायी हत्या की आशंका बेंगलुरु पुलिस से जांच की मांग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पूर्व प्रेस सलाहकार हरेंद्र सिंह के पुत्र रोहित असीम सिंह के शव का सोमवार को बेंगलुरु में अंतिम संस्कार किया गया. वहीं अस्थि मंगलवार को बनारस स्थित गंगा नदी में प्रवाहित कर दी गयी. हरेंद्र सिंह ने आशंका जतायी है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पूर्व प्रेस सलाहकार हरेंद्र सिंह के पुत्र रोहित असीम सिंह के शव का सोमवार को बेंगलुरु में अंतिम संस्कार किया गया. वहीं अस्थि मंगलवार को बनारस स्थित गंगा नदी में प्रवाहित कर दी गयी.
हरेंद्र सिंह ने आशंका जतायी है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गयी है. हरेंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग की है. ज्ञात हो कि घटना के बाद शव को स्थानीय पुलिस ने पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. हरेंद्र सिंह को बेंगलुरु पहुंचने पर पुलिस ने शव की स्थिति की वीडियोग्राफी दिखायी. हरेंद्र सिंह ने बताया कि रोहित के जबड़े पर रस्सी बंधी हुई थी और उसका शव पंखे से लटकते हुए जमीन से सटा हुआ था.
रस्सी पंखे के दो ब्लेड के सहारे बंधी हुई थी और ब्लेड डैमेज तक नहीं हुआ था. रोहित लंबे कद का था. उसके वजन से पंखे का ब्लेड टेढ़ा या डैमेज होना चाहिए. इन बिंदुओं को चिह्नित करने के बाद परिवार वालों ने रोहित की हत्या की आशंका जतायी है. बेंगलुरु से परिवार बुधवार को रांची पहुंच जायेगा. आगे का कर्म रांची स्थित कांके वाले मकान से किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










