रांची : छेड़छाड़ करता था फूफा, केस
Updated at : 13 Nov 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : छेड़छाड़ के आरोप में एक लड़की ने अपने फूफा के खिलाफ बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप लगाया है कि तीन-चार माह से फूफा उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था. वह जमशेदपुर के सोनारी का रहनेवाला है. पीड़िता के मुताबिक जब-जब फूफा मोरहाबादी स्थित उसके घर आता था उसके साथ छेड़छाड़ […]
विज्ञापन
रांची : छेड़छाड़ के आरोप में एक लड़की ने अपने फूफा के खिलाफ बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप लगाया है कि तीन-चार माह से फूफा उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था. वह जमशेदपुर के सोनारी का रहनेवाला है. पीड़िता के मुताबिक जब-जब फूफा मोरहाबादी स्थित उसके घर आता था उसके साथ छेड़छाड़ करता था. इस बात की जानकारी उसने बुआ को भी दी थी.
बुआ एक निजी स्कूल में टीचर है. परिवार के लोगों ने फूफा को समझाया था कि वह ऐसा नहीं करे, लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था. इसलिए पीड़िता ने बरियातू थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी पीड़िता के घर में ही रहती है. पत्नी से मिलने के बहाने वह रांची आता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




