ePaper

रांची : सी- विजिल एप के प्रयोग के बारे में दी ट्रेनिंग

Updated at : 13 Nov 2019 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सी- विजिल एप के प्रयोग के बारे में दी ट्रेनिंग

रांची : विधानसभा चुनाव के दौरान सी-विजिल एप के प्रयोग के बारे में जानकारी देने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसमें डीएसपी रैंक के सभी पदाधिकारी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी शामिल थे. सभी को जिला प्रशासन की ओर से एप डाउनलोड करने, कोई शिकायत हाेने […]

विज्ञापन
रांची : विधानसभा चुनाव के दौरान सी-विजिल एप के प्रयोग के बारे में जानकारी देने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसमें डीएसपी रैंक के सभी पदाधिकारी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी शामिल थे. सभी को जिला प्रशासन की ओर से एप डाउनलोड करने, कोई शिकायत हाेने पर उसका निराकरण करने और शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने के बारे में बताया गया.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सी-विजिल एप के जरिये कई तरह की शिकायत मिल रही है, जिसे जिला प्रशासन गंभीरता से ले रहा है. सी-विजिल एप की जानकारी हर जिले में सरकारी कर्मचारियों को दी जा रही है. इसके लिए विशेष रूप से जिलावार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी प्रशिक्षण के तहत पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola