रांची : होटल दिलाने के नाम पर ले लिये 18.70 लाख
Updated at : 06 Nov 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : जम्मू में 99 साल की लीज पर होटल दिलाने के नाम पर 18.70 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. मामले में कडरू पुल टोली निवासी उदय रजक ने रमण कुमार सिन्हा के खिलाफ ठगी के आरोप में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने प्राथमिकी के आधार […]
विज्ञापन
रांची : जम्मू में 99 साल की लीज पर होटल दिलाने के नाम पर 18.70 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. मामले में कडरू पुल टोली निवासी उदय रजक ने रमण कुमार सिन्हा के खिलाफ ठगी के आरोप में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि रमण उसकी दुकान पर हमेशा आता था. एक दिन उसने बताया कि वह कटरा में जगदंबा नामक होटल का संचालक है.
उसने उदय को भी जम्मू में 99 साल की लीज पर होटल दिलाने का आश्वासन दिया था. इसके बाद उदय उसके साथ जम्मू गया. वहां उसने एक होटल दिखायी जो पसंद आ गयी. उदय ने होटल के लिए अपने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर विभिन्न तिथियों में रमण को रुपये दिये. यहां तक कि उदय की पत्नी ने गहने गिरवी रखकर रमण को खाते में 60 हजार रुपये जमा कर दिये. उदय पत्नी के नाम पर होटल लेनेवाला था. उसके नाम पर जम्मू में एग्रीमेंट पेपर भी तैयार हाे चुका था.
बिन बताये परिवार के साथ भाग निकला : शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी उसके घर के पास ही किराये में रहता था. एक अक्तूबर को अचानक रात में सामान लेकर परिवार के साथ कहीं चला गया. जब उसके बारे में कुछ पता नहीं चला तब उदय 14 अक्तूबर को कटरा गया.
वहां पता चला कि जगदंबा होटल के मालिक रमन कुमार सिन्हा नहीं बल्कि कोई और है. बाद में पता चला कि रमन कुमार सिन्हा जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी है. उसकी तलाश में उदय जब बागबेड़ा पहुंचा, तो परिवारवालों ने रमन के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की. आस-पास के लोगों से पता चला कि आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवकों से भी ठगी कर चुका है. उसने मोबाइल भी बंद कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




