रांची : इवीएम-वीवीपैट का रेंडमाइजेशन से चयन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे ने रांची समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में इवीएम/ वीवीपैट का फर्स्ट रेंडमाइजेशन किया. रेंडमाइजेशन के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, सभी विधानसभा क्षेत्र के आरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद थे. इस रेंडमाइजेशन में तय हुआ कि किस नंबर का बीयू, सीयू/ वीवीपैट […]
विज्ञापन
रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे ने रांची समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में इवीएम/ वीवीपैट का फर्स्ट रेंडमाइजेशन किया. रेंडमाइजेशन के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, सभी विधानसभा क्षेत्र के आरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद थे.
इस रेंडमाइजेशन में तय हुआ कि किस नंबर का बीयू, सीयू/ वीवीपैट किस विधानसभा क्षेत्र में जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि फर्स्ट रेंडमाइजेशन के बाद ये तय हो गया कि किस नंबर का बीयू, सीयू/वीवीपैट किस विधानसभा क्षेत्र में जायेगा और कौन सी मशीनें रिजर्व रहेंगी. उन्होंने बताया कि नियमानुसार निर्वाचन आयोग के आदेश पर रेंडमाइजेशन किया गया है. श्री रे ने बताया कि सेकेंड रेंडमाइजेशन में ये तय हो जायेगा कि किस बूथ पर किस नंबर का इवीएम/वीवीपैट जायेगा. फर्स्ट रेंडमाइजेशन के बाद सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन एक-एक प्रति उपलब्ध करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










