रांची :सिविल कोर्ट में भी नहीं हुआ कामकाज

Updated:
विज्ञापन

रांची : दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ता व पुलिस के बीच हुई झड़प का असर रांची सिविल कोर्ट में भी देखने को मिला़ एक महीने की छुट्टी के बाद सोमवार को सिविल कोर्ट खुला था, लेकिन दिल्ली की घटना के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश देखा गया. इस कारण सभी वकील न्यायिक कार्य से […]

विज्ञापन
रांची : दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ता व पुलिस के बीच हुई झड़प का असर रांची सिविल कोर्ट में भी देखने को मिला़ एक महीने की छुट्टी के बाद सोमवार को सिविल कोर्ट खुला था, लेकिन दिल्ली की घटना के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश देखा गया. इस कारण सभी वकील न्यायिक कार्य से अलग रहे़ सिविल कोर्ट की विभिन्न अदालतों में सोमवार को सुनवाई के लिए करीब दो हजार मामले सूचीबद्ध थे, जिस पर कोई सुनवाई नहीं हुई़ इससे पहले दिन के 11 बजे जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभु प्रसाद अग्रवाल एवं सचिव कुंदन प्रकाशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की बैठक हुई, जिसमें दिल्ली में हुई घटना की कड़ी निंदा की गयी. उसके बाद निर्णय लिया गया कि एक दिन के लिए सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे़
इसके बाद श्री अग्रवाल के नेतृत्व में एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायायुक्त नवनीत कुमार से मुलाकत कर अधिवक्ताओं के विचार से अवगत कराया़ साथ ही एक दिन के न्यायिक कार्य से दूर रहने के निर्णय की जानकारी दी. विरोध जताने वालों में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीके राय, पवन रंजन खत्री, बबलू सिंह, संजय कुमार आदि शामिल थे़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola