अनगड़ा : स्कूल बस पोल से टकरायी, चालक गंभीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अनगड़ा : रांची-मुरी मार्ग पर जिंतुपिढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को आरटीसी स्कूल अनगड़ा की बस (जेएच01सीए-5847) रेलवे हाइट लेबल खंभे से जा टकरायी. घटना में बस चालक बिलास गोप (44) को गंभीर चोट आयी है. वहीं खलासी संतोष महतो भी चोटिल है. बस में मात्र एक स्कूली बच्चा विशाल महतो (छह वर्ष) सवार […]
विज्ञापन
अनगड़ा : रांची-मुरी मार्ग पर जिंतुपिढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को आरटीसी स्कूल अनगड़ा की बस (जेएच01सीए-5847) रेलवे हाइट लेबल खंभे से जा टकरायी. घटना में बस चालक बिलास गोप (44) को गंभीर चोट आयी है. वहीं खलासी संतोष महतो भी चोटिल है.
बस में मात्र एक स्कूली बच्चा विशाल महतो (छह वर्ष) सवार था. बस उसे ही छोड़ने जा रही थी. उसे भी हल्की चोट लगी है. बताया गया कि तेज गति के कारण बस अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकरायी. ग्रामीणों ने बताया कि चालक की स्थिति अत्यंत गंभीर है. उसका प्राथमिक उपचार मेसो अस्पताल जोन्हा में कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है.
मोटरसाइकिल सवार की मौत : इटकी. रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर इटकी मोड़ के समीप शुक्रवार को किसी वाहन ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया. घटना में मोटरसाइकिल सवार थाना क्षेत्र के कुली गांव निवासी जगरनाथ उरांव (35) की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है. जगरनाथ अपने पिता की मोटरसाइकिल लेकर जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन