रांची : ट्रैफिक कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में बनी सहमति, रंगरेज गली और सोनार पट्टी होगा नो व्हीकल जोन

Updated:
विज्ञापन

रांची : अपर बाजार को वन-वे करने को लेकर ट्रैफिक कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुधवार को चेंबर भवन में हुई़ इसमें रंगरेज गली व सोनार पट्टी को नो व्हीकल जोन बनाने पर सहमति बनी. छठ के बाद नया नियम लागू हो जायेगा रंगरेज गली व सेनार पट्टी के दोनों ओर हाइड्रोलिक बैरिकेडिंग लगायी जायेगी, जो […]

विज्ञापन
रांची : अपर बाजार को वन-वे करने को लेकर ट्रैफिक कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुधवार को चेंबर भवन में हुई़ इसमें रंगरेज गली व सोनार पट्टी को नो व्हीकल जोन बनाने पर सहमति बनी. छठ के बाद नया नियम लागू हो जायेगा
रंगरेज गली व सेनार पट्टी के दोनों ओर हाइड्रोलिक बैरिकेडिंग लगायी जायेगी, जो सुबह नौ से रात नौ बजे तक रहेगी. रंगरेज गली व सोनार पट्टी व्यवसायी समिति की सहमति के बाद इसे नो व्हीकल जोन बनाया गया. वहीं अपर बाजार को वन-वे करने से होनेवाली समस्या को लेकर बैठक में आपत्ति मांगी गयी. हालांकि समिति की शर्त है कि उन्हें पार्किंग के लिए जगह दी जाये. ट्रैफिक एसपी व निगम के अधिकारियों ने बकरी बाजार में पार्किंग के लिए जगह दी.
बैठक में यह बात सामने आयी कि ठेला व रिक्शा को दिन में एक समय हर ओर प्रवेश की अनुमति जाये़ इस पर बाद में विचार किया जायेगा. पार्किंग के लिए बाजार टांड़, महावीर चौक के टीओपी के पास व बकरी बाजार को चिह्नित किया गया है
वन-वे लागू करने के लिए नागा बाबा खटाल के पास सड़क पर लगनेवाली सब्जी की दुकानों को वहां स्थिति त्रिकोणीय मैदान में शिफ्ट किया जायेगा़ बैठक में ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, निगम के अधिकारी, चेंबर अध्यक्ष कुणाल आजमानी, सचिव धीरज जालान, संयुक्त सचिव मुकेश अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष मनीष सर्राफ, पूर्व अध्यक्ष दीपक मारू, पवन शर्मा, अंचल किंगर, राजेंद्र सरावगी, थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष अनिल जालान आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola