बुंडू से छह माह का बच्चा अगवा, हथियारबंद अपराधियों ने रात 11.30 बजे की वारदात

Updated:
विज्ञापन

बुंडू : थाना क्षेत्र के सिरकाडीह गांव निवासी झूलन स्वांसी के छह माह के बेटे अंकित स्वांसी का गुरुवार रात करीब 11:30 बजे अपहरण हो गया. वारदात को हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया है. इस संबंध में अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन, वारदात की सूचना मिलते ही बुंडू पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ […]

विज्ञापन
बुंडू : थाना क्षेत्र के सिरकाडीह गांव निवासी झूलन स्वांसी के छह माह के बेटे अंकित स्वांसी का गुरुवार रात करीब 11:30 बजे अपहरण हो गया. वारदात को हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया है. इस संबंध में अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन, वारदात की सूचना मिलते ही बुंडू पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गयी है. अपराधियों का सुराग पाने के लिए पुलिस डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ले रही है.बताया जाता है कि गुरुवार रात 11:30 बजे छह-सात अपराधियों ने शराब पीने की बात कह झूलन स्वांसी के घर का दरवाजा खुलवाया.
दरवाजा खोलने पर अपराधियों ने हथियार दिखा कर घरवालों को डराया और अपने लिए खाना बनाने को कहा. डर से घरवाले खाना बनाने लगे. इस बीच दादी के साथ सोये बच्चे को लेकर अपराधी भाग निकले. भाग रहे अपराधियों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया.
हथियारबंद अपरािधयों ने रात 11.30 बजे की वारदात
चार थानों की पुलिस कर रही छानबीन
जैसे ही वारदात की सूचना मिली ग्रामीण एसपी ऋषभ कुमार झा, डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में बुंडू, तमाड़, सोनाहातू व राहे थाना की पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी. चौक-चौराहों, होटलों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों के आने-जाने की सूचना जुटायी रही है. घटनास्थल से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है. पुलिस उसकी भी जांच कर रही है.
दो नवंबर को था बच्चे का अन्नप्राशन
बच्चे के अपहरण के बाद से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. घरवालों ने बताया कि दो नवंबर को बच्चे का अन्नप्राशन था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दादा-दादी निमंत्रण बांट रहे थे. बताया जाता है कि झूलन स्वांसी ने प्रेम प्रसंग में अंतरजातीय विवाह किया था. पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलने पर विभिन्न दलों के नेता एवं कार्यकर्ता झूलन स्वांसी के घर पहुंचे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola