रांची : मंत्री के आश्वासन पर नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Updated:
विज्ञापन

रांची : नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गयी. निगम कार्यालय में धरना पर बैठे कर्मचारियों से शुक्रवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने मुलाकात की. कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि आगामी बोर्ड की बैठक में सातवें वेतनमान का प्रस्ताव रखा जायेगा. मंजूरी मिलने के बाद झारखंड के सभी नगर […]

विज्ञापन
रांची : नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गयी. निगम कार्यालय में धरना पर बैठे कर्मचारियों से शुक्रवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने मुलाकात की. कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि आगामी बोर्ड की बैठक में सातवें वेतनमान का प्रस्ताव रखा जायेगा. मंजूरी मिलने के बाद झारखंड के सभी नगर निकायों में इसे लागू कर दिया जायेगा.
नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की. गौरतलब है कि सातवें वेतनमान से संबंधित फाइल को वित्त सचिव के पास भेजी गयी है. वहीं कर्मचारियों की हड़ताल से शुक्रवार को नगर निगम में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम बंद रहा. हड़ताल के दौरान 350 से अधिक आवेदन लंबित रहे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola