प्रभात खबर मॉनसून धमाका: पाठक उपहार पाकर हुए गदगद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2019 1:26 AM

विज्ञापन

इटकी व नगड़ी में पाठकों के बीच बांटे गये उपहार इटकी : प्रभात खबर मॉनसून धमाका उपहार वितरण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को इटकी बाजार परिसर में स्टॉल लगाया गया. इसमें दो सौ से भी अधिक पाठकों ने कूपन स्क्रैच कर उपहार प्राप्त किया. पाठकों को उपहार स्वरूप प्लास्टिक कंटेनर, कॉफी मग, टब व मचिया […]

विज्ञापन
इटकी व नगड़ी में पाठकों के बीच बांटे गये उपहार
इटकी : प्रभात खबर मॉनसून धमाका उपहार वितरण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को इटकी बाजार परिसर में स्टॉल लगाया गया. इसमें दो सौ से भी अधिक पाठकों ने कूपन स्क्रैच कर उपहार प्राप्त किया. पाठकों को उपहार स्वरूप प्लास्टिक कंटेनर, कॉफी मग, टब व मचिया सहित अन्य सामान मिले.
पाठक उपहार पाकर गदगद हो गये. स्टॉल खुलते ही पाठकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. इस भीड़ में 80 वर्ष के सुनील खत्री भी थे. वहीं कुंदी की आठ माह की बच्ची एनी एल्विन भी शामिल थी. वह अपने पिता अजय केरकेट्टा के साथ स्टॉल पहुंची थी.
पाठक बोले, प्रभात खबर हर वर्ग में लोकप्रिय
पिस्कानगड़ी. प्रभात खबर मॉनसून धमाका का उपहार वितरण नगड़ी में प्रमोद हार्डवेयर दुकान के समीप किया गया. सुबह 11 बजे स्क्रैच प्रारंभ होते ही पाठकों की भीड़ जुट गयी. सभी पहले से ही पेपर में कूपन चिपका कर तैयार थे.
लोग स्क्रैच कर अपना उपहार प्राप्त कर रहे थे. इस दौरान पाठक कप सेट, मचिया व टब पाकर खुश थे. स्क्रैच में अभिमन्यु केसरी को प्लास्टिक कंटेनर निकला. इस दौरान कई पाठकों ने प्रभात खबर की तारीफ की. कहा यह अखबार समाज के हर वर्ग को अच्छा लगता है. चाहे वह विद्यार्थी हो, राजनीतिज्ञ हो, बुद्धिजीवी हो या फिर किसान.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola