चान्हो में झाविमो का धरना-प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चान्हो : झाविमो प्रखंड कमेटी ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन गया. सरकार की कथित जन विरोधी नीति व झाविमो नेता बंधु तिर्की की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं. इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जम कर हल्ला बोला. कहा […]
विज्ञापन
चान्हो : झाविमो प्रखंड कमेटी ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन गया. सरकार की कथित जन विरोधी नीति व झाविमो नेता बंधु तिर्की की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं.
इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जम कर हल्ला बोला. कहा कि बंधु तिर्की की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित होकर की गयी है. वक्ताओं ने उन्हें अविलंब रिहा करने की मांग की. कहा कि बंधु जेल में हों या बेल में उनकी जीत सुनिश्चित है. धरना के बाद राज्यपाल के नाम सात सूत्री मांग पत्र बीडीओ को दिया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मंगलेश्वर उरांव ने की.
संचालन प्रखंड महासचिव मो इश्तेयाक ने किया. मौके पर मचकुर सिद्दीकी, शिवा कच्छप, अलविन लकड़ा, शिव उरांव, अजीत सिंह, इरशाद खान, शशि साहू, सुजीत साही, मोरहा उरांव, अब्दुल्लाह अंसारी, चरवा उरांव, अब्दुल गफ्फार, लतीफ अंसारी, बुधराम भगत, पवन भगत, शाहदेव भगत, जगदीश उरांव, सुनील उरांव, रुक्मिणी भगत, नेपाल उरांव, सरिता देवी, फुलमनी देवी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










