लापुंग : पति की हत्या की आरोपी पत्नी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लापुंग : रनिया के बलंकेल गांव निवासी संदीप नाग हत्याकांड में पुलिस ने उसकी पत्नी व घटना की मास्टरमाइंड अनोखा देवी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने अनोखा देवी के प्रेमी अरविंद गौंझू (गनालोया, मुरहू) को रविवार को ही गिरफ्तार किया था. उसे भी जेल भेज दिया गया. […]
विज्ञापन
लापुंग : रनिया के बलंकेल गांव निवासी संदीप नाग हत्याकांड में पुलिस ने उसकी पत्नी व घटना की मास्टरमाइंड अनोखा देवी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने अनोखा देवी के प्रेमी अरविंद गौंझू (गनालोया, मुरहू) को रविवार को ही गिरफ्तार किया था.
उसे भी जेल भेज दिया गया. अनुसंधान के क्रम में लापुंग थाना प्रभारी विकास कुमार ने अनोखा देवा का मोबाइल खंगाला, तो सारी सच्चाई सामने आ गयी. सात जन्म तक साथ जीने-मरने की कसम खानेवाली अनोखा देवी ही पति की हत्या की मास्टरमाइंड निकली.
उसने षड्यंत्र के तहत प्रेमी अरविंद गौंझू के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी. पुलिस ने सात अक्तूबर को संदीप का शव बाकाकेरा उड़िकेल में खेत से बरामद किया था. अनोखा देवी व उसके प्रेमी अरविंद ने सुपारी देकर इस जघन्य घटना को अंजाम दिलाया था.
घटना को अंजाम देनेवाले दो आरोपी विनोद गौंझू व बुधवा मुंडा (गनालोया, मुरहू) अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि उक्त दोनों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मालूम हो कि संदीप व अनोखा देवी की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी. अनोखा देवी का शादी से पहले से ही अरविंद गौंझू के साथ प्रेम प्रसंग था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










