रांची : उप निर्वाचन पदाधिकारी से आज करें सीधी बात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मतदाता पहचान पत्र बनाने, मतदाता सूची में नाम शामिल करने, हटाने या पहचान पत्र में सुधार/बदलाव से संबंधित जानकारी के लिए आप उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची से टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीधी बात कर सकते हैं. उप निर्वाचन पदाधिकारी मंगलवार को दोपहर दो से तीन बजे तक फोन पर उपलब्ध रहेंगे. रांचीवासी मोबाइल […]
विज्ञापन
रांची : मतदाता पहचान पत्र बनाने, मतदाता सूची में नाम शामिल करने, हटाने या पहचान पत्र में सुधार/बदलाव से संबंधित जानकारी के लिए आप उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची से टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीधी बात कर सकते हैं. उप निर्वाचन पदाधिकारी मंगलवार को दोपहर दो से तीन बजे तक फोन पर उपलब्ध रहेंगे. रांचीवासी मोबाइल नंबर 8210666894 पर कॉल कर उनसे सवाल कर सकते हैं.
वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन सिंह भी टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांचीवासियों के सवालों का जवाब देंगी. मंगलवार को दिन 11 से 12 बजे तक सुमन सिंह से मोबाइल नंबर 9471757045 पर कॉल कर आंगनबाड़ी केंद्रों, महिला एवं बाल विकास के लिए चलायी जा रही योजनाओं जैसे मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










