आरोपियों को पकड़ने को लेकर थाना घेरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2019 2:27 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू में अभिषेक सिंह के साथ की गयी मारपीट के आरोपी चंदन सिंह और गोलू सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अभिषेक के पिता सहित अन्य लोग डोरंडा थाना पहुंचे. थाना का घेराव करनेवाले लोगों ने पुलिस को बताया कि अभिषेक सिंह मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ है. […]
विज्ञापन
रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू में अभिषेक सिंह के साथ की गयी मारपीट के आरोपी चंदन सिंह और गोलू सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अभिषेक के पिता सहित अन्य लोग डोरंडा थाना पहुंचे. थाना का घेराव करनेवाले लोगों ने पुलिस को बताया कि अभिषेक सिंह मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ है.
इसलिए मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. पुलिस ने लोगों को समझाया कि मारपीट की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपियों की तलाश में पुलिस ने शुक्रवार की देर रात छापेमारी की थी, लेकिन वे अपने घर पर नहीं मिले. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है. तब जाकर लोगों ने थाना का घेराव खत्म किया.
थानेदार पर लगाया आरोप, तुरंत सामने आयी सच्चाई : इसी बीच थाना का घेराव करने पहुंचे कुछ लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर डोरंडा के थानेदार अनिल कर्ण के साथ चंदन का एक फोटो भी वायरल किया गया, जिसमें अनिल कर्ण, चंदन से गुलदस्ता लेते नजर आ रहे थे. फोटो के आधार पर लोग थानेदार पर आरोपी पक्ष से मिले होने का आरोप लगाने लगे, लेकिन जब फोटो की जांच की गयी, तब यह बात सामने आयी कि थानेदार के योगदान देने के समय चंदन ने उन्हें गुलदस्ता दिया था.
उस दौरान थाना में कई लोग उनसे मिलने आये थे. वहीं, थानेदार ने बताया कि योगदान देने के समय पर वह किसी को जानते तक नहीं थे. पुलिस की बात से संतुष्ट होने के बाद लोग डोरंडा थाना से वापस चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




