रिम्स में भर्ती पूर्व विधायक सावना लकड़ा का निधन, पैरालाइसिस अटैक के बाद हुए थे रिम्‍स में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

रांची : अविनाश तिवारी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे खिजरी के पूर्व कांग्रेस विधायक सावना लकड़ा का इलाज के दौरान सोमवार की शाम 06:10 बजे रिम्स में निधन हो गया. बिरसा केंद्रीय कारा (रांची) में पैरालाइसिस अटैक के बाद सावना को चार माह पूर्व जेल प्रशासन ने इलाज के लिए रिम्स में […]

विज्ञापन

रांची : अविनाश तिवारी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे खिजरी के पूर्व कांग्रेस विधायक सावना लकड़ा का इलाज के दौरान सोमवार की शाम 06:10 बजे रिम्स में निधन हो गया. बिरसा केंद्रीय कारा (रांची) में पैरालाइसिस अटैक के बाद सावना को चार माह पूर्व जेल प्रशासन ने इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
उनके निधन की पुष्टि जेलर चंद्रशेखर कुमार ने की है. बता दें कि रांची के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एसएच काजमी की अदालत ने अविनाश तिवारी हत्याकांड में पूर्व विधायक सावना लकड़ा के अलावा उनके तीन सहयोगियों को भी दोषी करार दिया था.
सावना मई 2011 से जेल में थे. घटना के बाद सावना के परिजन रिम्स पहुंचे थे. जेल प्रबंधन के अनुसार, एनएसआरसी के नियमों के तहत दंडाधिकारी की मौजूदगी में मंगलवार को मेडिकल बोर्ड के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा. पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. मंगलवार की शाम को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव छोटा कव्वाली में किया जायेगा.
मई 2011 में सावना ने कोर्ट में किया था सरेंडर
गढ़वा निवासी अविनाश तिवारी 24 अप्रैल 2011 से लापता था. उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था. 27 अप्रैल को खूंटी में उसकी लाश मिली. उसके पिता ने सावना लकड़ा के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया था.
पुलिस ने जांच में पाया था कि अविनाश का सावना लकड़ा की एक रिश्तेदार से प्रेम संबंध था. इससे नाराज होकर अविनाश की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में विधायक के अलावा उनके अंगरक्षक और वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया था. फिर सभी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. इसके बाद मई 2011 में सावना लकड़ा ने अदालत में सरेंडर कर दिया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola