रांची : झाविमो के उत्तम यादव भाजपा में शामिल

Updated:
विज्ञापन

रांची : झाविमो युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष उत्तम यादव भाजपा में शामिल हो गये़ उनके साथ केंद्रीय सचिव दिलीप गुप्ता, सुखदेव नगर मंडल के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सचिव अजय कुमार, विभा कुमारी सहित कई लोगों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया़ हरमू के मारवाड़ी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सीपी सिंह और […]

विज्ञापन
रांची : झाविमो युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष उत्तम यादव भाजपा में शामिल हो गये़ उनके साथ केंद्रीय सचिव दिलीप गुप्ता, सुखदेव नगर मंडल के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सचिव अजय कुमार, विभा कुमारी सहित कई लोगों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया़
हरमू के मारवाड़ी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सीपी सिंह और सांसद संजय सेठ ने झाविमो छोड़ कर आनेवालों का स्वागत किया़ श्री सिंह ने कहा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार डबल इंजन वाली सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है़ युवा शक्ति पार्टी के साथ जुड़ रही है़ विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है़ श्री सिंह ने कहा कि विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है़
वहीं, केंद्र और राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के लिए नयी-नयी योजना लागू कर रही है़ श्री सेठ ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा जन कल्याण की योजनाएं लोगों तक पहुंचायी जा रही है़ं इस बार भाजपा 65 प्लस का लक्ष्य हासिल करेगी़ उत्तम यादव ने कहा देश के प्रधानमंत्री एवं रघुवर सरकार के काम से प्रभावित हो कर पार्टी में शामिल हुए है़ं
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola