रांची : बड़ा तालाब को बर्बाद करने वाले ठेकेदार पर हो कार्रवाई
Updated at : 14 Oct 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

रांची झील बचाओ अभियान समिति की मांग रांची : रांची झील बचाओ अभियान समिति के सदस्यों ने रविवार को बड़ा तालाब के मुख्य घाट के समक्ष एक दिवसीय उपवास किया. यह उपवास कार्यक्रम में बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण कर रहे ठेकेदार की कार्यप्रणाली के विरोध में था. समिति का आरोप है कि रांची झील की […]
विज्ञापन
रांची झील बचाओ अभियान समिति की मांग
रांची : रांची झील बचाओ अभियान समिति के सदस्यों ने रविवार को बड़ा तालाब के मुख्य घाट के समक्ष एक दिवसीय उपवास किया. यह उपवास कार्यक्रम में बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण कर रहे ठेकेदार की कार्यप्रणाली के विरोध में था. समिति का आरोप है कि रांची झील की सफाई एवं सौंदर्यीकरण के नाम पर ठेकेदार ने झील को बर्बाद कर दिया है. इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.
कार्यक्रम में श्री महावीर मंडल के राजीव रंजन मिश्रा, किशोर साहू एवं आल इंडिया गद्दी समाज के उपाध्यक्ष साहेब अली उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि बड़ा तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर ठेकेदार ने पूरे तालाब में मिट्टी भर दी है. तालाब से पांच फीट पानी निकाल दिया गया, जिसकी वजह से इससे पूरा तालाब कूड़ेदान बन गया है. तालाब में जलकुंभी एवं गंदगी का अंबार लगा हुआ है, लेकिन ठेकेदार को इससे कोई मतलब नहीं है.
समिति के सदस्य दीपू गाड़ी ने कहा कि अगर ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो समिति आंदोलन करेगी. इस दौरान 15 अक्तूबर के बाद बड़ा तालाब में सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. उपवास में राम अनुज सिंह, गोपाल पारीक, राहुल सिन्हा, मो इस्लाम, इंदर सिंह, चुन्नू अंसारी, परवेज अहमद, संदीप रजक, राजू लकड़ा, मो आरजू, मो नौशाद, मो रॉकी सहित समिति के दर्जनों सदस्यों ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




