रांची : बीआरपी-सीआरपी 18 को मौन सभा करेंगे

Updated:
विज्ञापन

रांची : बीआरपी-सीआरपी संघ की बैठक रविवार को हुई. इसमें राज्यभर के बीआरपी-सीआरपी शामिल हुए. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेगा. 18 अक्तूबर को राज्यभर के बीआरपी-सीआरपी समायोजन की मांग को लेकर राज्य शिक्षा परियोजना […]

विज्ञापन
रांची : बीआरपी-सीआरपी संघ की बैठक रविवार को हुई. इसमें राज्यभर के बीआरपी-सीआरपी शामिल हुए. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेगा.
18 अक्तूबर को राज्यभर के बीआरपी-सीआरपी समायोजन की मांग को लेकर राज्य शिक्षा परियोजना कार्यालय के समक्ष 12 से तीन बजे तक मौन सभा करेंगे. वक्ताओं ने कहा कि संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर विभागीय पदाधिकारियों से भी मुलाकात की. पदाधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन दिया गया और कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
बैठक में 18 अक्तूबर को अधिक से अधिक संख्या में बीआरपी-सीआरपी से मौन सभा में शामिल होने की अपील की गयी. बैठक में कृष्णा प्रसाद, अरविंद चौबे, नितिन कुमार, मिथिलेश सिंह, संजय रजक, शैलेंद्र कुमार, संदीप राम, कुमार रोहित और कुमार सिकंदर आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola